sss

; //]]>

हरियाणा की इस लडक़ी ने बनाया ऐसा रिकॉर्ड की सब रह गए दंग!

विजयवाड़ा। हरियाणा की रुबीना यादव ने यहां आचार्य नागार्जुन यूनिवर्सिटी में चल रही 33 वीं नेशनल जूनियर एथलेटिक्स चैंपियनशिप के पहले दिन गुरूवार को ऊंची कूद में लड़कियों के अंडर 18 वर्ग में 1.81 मीटर की ऊंचाई पार कर चार साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ दिया।

रुबीना ने स्वप्ना बर्मन का 1.71 मीटर का रिकॉर्ड तोड़ा जो उन्होंने 2013 में बनाया था। केरल की गायत्री शिवकुमार ने स्वप्ना के 1.71 मीटर के रिकॉर्ड की बराबरी कर रजत जीता। कर्नाटक की एस बी सुप्रिया (1.69) को कांस्य पदक मिला। लडक़ों की अंडर 14 लम्बी कूद स्पर्धा में बिहार के अविनाश कुमार ने 6.79मीटर की छलांग का नया रिकॉर्ड बनाते हुए स्वर्ण जीता।

अविनाश ने सुनाराम मुर्मू (ओडिशा) का 2008 में बनाया गया 6.63 मीटर का रिकॉर्ड तोडा। हरियाणा के सुनील (6.40) को रजत और ओडिशा के लखन मुर्मू (6.27) को कांस्य पदक मिला। दिन का तीसरा रिकॉर्ड लड़कियों की अंडर 16 भाला फेंक स्पर्धा में बना। हरियाणा की ज्योति ने 41.24 मीटर तक भाला फेंक कर तमिलनाडु की हेमामालिनी का 2015 में बनाया 39.69 मीटर का रिकॉर्ड तोड़ा।

The post हरियाणा की इस लडक़ी ने बनाया ऐसा रिकॉर्ड की सब रह गए दंग! appeared first on Rochakkhabare.



from Rochakkhabare http://ift.tt/2mzF07H

Comments

Popular posts from this blog

Happy New Year 2018 ki Shubhkamnaye, Message, SMS, Images, Quotes, shayari, Greetings In Hindi

चीन ने कर दिखाया सच, बनाई अनाेखी ‘सड़क’.. गाड़ियां चलने से पैदा होगी बिजली !!

विवाहिता ने घर में फांसी लगाकर की आत्महत्या - Khabar NonStop