अब इलेक्ट्रिक बाइक भी बनाएगी रॉयल एनफील्ड
ऑटो डेस्क: हाल ही में इटली के मिलान में हुए EICMA मोटरसाइकिल शो में रॉयल एनफील्ड ने बहुप्रतिक्षित Interceptor 650 और Continental GT 650 बाइक पेश की थीं। इन दोनों में ही 650सीसी पैरलल ट्विन इंजन दिया गया था। ताजा रिपोर्ट के मुताबिक, अब रॉयल एनफील्ड तीन नए प्लेटफॉर्म पर काम कर रही है।
माना जा रहा है कि कंपनी रॉयल एनफील्ड हिमालयन को बड़े इंजन के साथ ला सकती है जो नए प्लेटफॉर्म पर बनी होगी। रिपोर्ट में यह भी कहा गया कि रॉयल एनफील्ड इलेक्ट्रिक मोटरसाइलिक लाने की भी तैयारी कर रही है। अपने मिड साइज मोटरसाइकिल सेग्मेंट को ज्यादा लोगों तो पहुंचाने के लिए कंपनी अंतरराष्ट्रीय बाजार पर फोकस कर रही है। इसमें 648सीसी एयर कूल्ड पैरलल ट्विन इंजन दिया गया है। यह ट्विन सिलिंडर इंजन 47 बीएचपी की पावर और 52 एनएम का टॉर्क जेनरेट करेगा। इंजन को 6-स्पीड ट्रांसमिशन के साथ जोड़ा गया है।
The post अब इलेक्ट्रिक बाइक भी बनाएगी रॉयल एनफील्ड appeared first on Rochakkhabare.
from Rochakkhabare http://ift.tt/2hnBzvv
Comments
Post a Comment