जानिए, बाल दिवस के बारे में रोचक जानकारी!
नई दिल्ली: भारत में अलग अलग त्यौहार मनाये जाते है। सबसे ज्यादा त्योहार भारत में मानते है। भारत में प्रथम प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू के जन्मदिन को बाल दिवस के रूप में मनाया जाता है। 14 नवंबर को भारत के प्रथम प्रधानमंत्री पं. जवाहरलाल नेहरू का जन्मदिन होता है। पंडित जवाहर लाल नेहरू का जन्म 14 नवंबर 1889 को इलाहबाद में हुआ था। इसे बाल दिवस के रूप में मनाया जाता है। क्योंकि उन्हें बच्चों से बहुत प्यार था और बच्चे उन्हें चाचा नेहरू कह कर पुकारते थे। बाल दिवस बच्चों को समर्पित भारत का एक राष्ट्रीय त्योहार है।
बच्चों के मानवाधिकारों को बाल अधिकार कहते हैं।
बाल अधिकारों को चार भागों में बांटा जा सकता है:-
जीवन जीने का अधिकार:-
पहला हक़ है जीने का, अच्छा खाने पीने का, लड्का हो या लडकी हो, सेहत सबकी अच्छी हो।
संरक्षण का अधिकार:-
फिर हक़ है संरक्षण का, शोषण से है रक्षण का श्रम, व्यापार या बाल विवाह, नहीं करें बचपन तबाह।
सहभागिता का अधिकार:-
तीसरे हक़ की बात करें, सहभागिता से उसे कहें, मुद्दे हों उनसे जुडे तो, बच्चों की भी बात सुनें।
विकास का अधिकार:-
चौथा हक़ विकास का, जीवन मे प्रकास का, शिक्षा हो गुण्वत्तायुक्त, मनोरंजक पर डर से मुक्त।
The post जानिए, बाल दिवस के बारे में रोचक जानकारी! appeared first on Rochakkhabare.
from Rochakkhabare http://ift.tt/2hq05Mr
Comments
Post a Comment