sss

; //]]>

एशेज टेस्ट: आस्ट्रेलिया ने पहले टेस्ट में इंग्लैंड को दस विकेट से हराया

खेल डेस्क। आस्ट्रेलिया ने पहले एशेज टेस्ट में इंग्लैंड को 10 विकेट से हराकर सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली। आस्ट्रेलिया टीम के सलामी बल्लेबाज डेविड वार्नर और कैमरून बेनक्राफ्ट ने पांचवें और आखिरी दिन आज लंच से पहले ही कोई विकेट गंवाये बिना जरूरी रन बना लिए है। वार्नर ने 119 गेंद में 87 रन बनाये जबकि बेनक्राफ्ट ने 182 गेंद में नाबाद 82 रन जोड़े। आस्ट्रेलिया ने बिना किसी नुकसान के 173 रन बनाये। आस्ट्रेलिया को सुबह के सत्र में जीत के लिये 56 रन की जरूरत थी जो उसने आसानी से बना लिए। इसके साथ ही उन्होंने लगातार लक्ष्य का पीछा करते हुए सर्वाेच्च सलामी साझेदारी का 87 वर्ष पुराना टेस्ट रिकार्ड भी तोड़ दिया।

 

वार्नर का यह 25वां टेस्ट अर्धशतक और एशेज में नौवां अर्धशतक था । वहीं टेस्ट क्रिकेट में पदार्पण करने वाले बेनक्रोफ्ट ने अपनी दूसरी पारी में पहला अर्धशतक जमाया। इंग्लैंड ने 31 साल से ब्रिसबेन में कोई टेस्ट नहीं जीता है और उसकी हार का सिलसिला लगातार आठ एशेज टेस्ट का हो गया। अगला टेस्ट एडीलेड ओवल पर शनिवार से खेला जायेगा।

The post एशेज टेस्ट: आस्ट्रेलिया ने पहले टेस्ट में इंग्लैंड को दस विकेट से हराया appeared first on Rochakkhabare.



from Rochakkhabare http://ift.tt/2Br7Yu6

Comments

Popular posts from this blog

Happy New Year 2018 ki Shubhkamnaye, Message, SMS, Images, Quotes, shayari, Greetings In Hindi

चीन ने कर दिखाया सच, बनाई अनाेखी ‘सड़क’.. गाड़ियां चलने से पैदा होगी बिजली !!

विवाहिता ने घर में फांसी लगाकर की आत्महत्या - Khabar NonStop