ये एक्ट्रेस बोली- वह अपने पति को फिल्म में कास्ट करने के लिए नहीं कहती है
मुंबई। बॉलीवुड अभिनेत्री रानी मुखर्जी का कहना है कि वह अपने पति आदित्य चोपड़ा को फिल्म में कास्ट करने के लिये नहीं कहती है। रानी मुखर्जी काफी लंबे समय के बाद फिल्म हिचकी से वापसी कर रही है। उनका कहना है कि वह अपने पति और फिल्मकार आदित्य चोपड़ा से फिल्मों में अपनी कास्टिंग के लिए नहीं कहतीं है।
उन्होंने कहा, मैं आदित्य से काम के बारे में बात नहीं करती है। मैं उन्हें अपनी फिल्मों में मुझे कास्ट करने के लिए नहीं कहती। मैं उन्हें केवल इतना कह सकती हूं कि हमें अगले बच्चे की प्लानिंग कब करनी है। आदित्य से मेरी बातचीत प्यार और आदिरा को लेकर होती है। बॉलीवुड में होने वाले भाई-भतीजावाद के मुद्दे पर रानी ने कहा, मैं यह नहीं कहूंगी कि मुझे फिल्म इंडस्ट्री में आसानी से एंट्री मिल गई। आपको जो मिलता है आपकी प्रतिभा और योग्यता से मिलता है। इसे पाने के लिए पसीना बहाना होता है और हर तरह के वातावरण में काम करना होता है। जब मुझे फिल्में मिली थी तब मेरे पिता बहुत सफल निर्देशक या निर्माता नहीं थे। भाई-भतीजावाद को लेकर हो रही बहस निराधार है। लोग गैर-फिल्मी पृष्ठभूमि से आते हैं और बॉलीवुड में नाम कमाते हैं।
The post ये एक्ट्रेस बोली- वह अपने पति को फिल्म में कास्ट करने के लिए नहीं कहती है appeared first on Rochakkhabare.
from Rochakkhabare http://ift.tt/2A94ZIG
Comments
Post a Comment