sss

; //]]>

करणी सेना ने दीपिका को दी धमकी, कहा- राजपूत महिलाओं को बदनाम किया तो शूर्पणखा की तरह नाक काट देंगे

मुंबई। फिल्म ‘पद्मावती’ को लेकर रोज नए-नए विवाद सामने आ रहे हैं। राजपूत समुदाय देशभर में फिल्म की रिलीज का विरोध कर रहा है। गुरुवार को राजपूत करणी सेना के महिपाल सिंह मकराना ने दीपिका पादुकोण की नाक काटने की धमकी दी। एक वीडियो जारी कर कहा- ‘राजपूत महिलाओं पर कभी हाथ नहीं उठाते है, परन्तु जरूरत पड़ी तो हम दीपिका के साथ वही करेंगे जो लक्ष्मण ने शूर्पणखा के साथ किया था। इस बीच यूपी में राजपूत करणी सेना के लोकेंद्र सिंह कलवी ने कहा, ‘अगर फिल्म 1 दिसंबर को रिलीज हुई तो लाखों लोग इसके विरोध में जमा होंगे। हमारे पूर्वजों ने खून से इतिहास लिखा है। हम किसी को इस पर कालिख नहीं पोतने देंगे। हम 1 दिसंबर को भारत बंद का ऐलान करेंगे। उन्होंने यह भी कहा कि फिल्म की रिलीज रोकने के लिए हम सिनेमाघरों के मालिकों और हर डिस्ट्रिक्ट मजिस्ट्रेट को खून से चिट्ठी लिखेंगे।
Image result for sanjay leela bhansali

 

भंसाली पर रखा 5 करोड़ का इनाम
‘पद्मावती’ के खिलाफ इस विवाद में जयपुर के सर्व ब्राह्म्ण महासभा भी कूद पड़ा है। संगठन ने फिल्म बैन करने के लिए सेंसर बोर्ड को खून से साइन किया हुआ पत्र भेज रहा है। इस बीच यूपी के मेरठ में एक राजपूत नेता ने फिल्म के फ़िल्मकार संजय लीला भंसाली के खिलाफ फरमान जारी किया। इसमें भंसाली का सिर काटने वाले को पांच करोड़ देने की बात है।
Image result for padmavati

 

फिल्म पर क्यों है विवाद ?

कई बातोंं को लेकर विवाद है। आरोपों के अनुसार फिल्म में अलाउद्दीन खिलजी को महिमामंडित किया गया है। खिलजी और रानी पद्मिनी के बीच ड्रीम सीक्वेंस फिल्माया गया है। रानी पद्मावती को उस तरह दिखाया गया जैसा राजपूत या राजपरिवारों में नहीं होता घूमर डांस में भी राजपूत समाज की गलत प्रस्तुति हुई। कहा जा रहा कि पुरुषों के सामने रानियां डांस नहीं करती है। ये फिल्म सात सौ साल पहले की एक कहानी पर बन रही है। हिंदी कवि मालिक मोहम्मद जायसी ने पद्मावत लिखी थी। इसमें रानी पद्मिनी और खिलजी का जिक्र है। कुछ लोग गल्प मानते हैं तो वहीं कई लोग इसे ऐतिहासिक कहानी बताते हैं। कहा जाता है कि खिलजी रानी पद्मिनी को लेकर आशक्त था। उसने मेवाड़ पर हमला कर दिया था। रानी पद्मिनी ने 16 हजार राजपूत महिलाओं के साथ जौहर कर लिया था।

 

फिल्म को लेकर सफाई दे चुके हैं भंसाली

जानकारी के लिए बता दें कि पद्मावती में अलाउद्दीन खिलजी और रानी पद्मिनी के बीच ड्रीम सीक्वेंस को लेकर विवाद था जिस पर मेकर्स की ओर से सफाई आ चुकी है। संजय लीला भंसाली ने हाल ही में सोशल मीडिया में एक बार फिर कहा कि फिल्म में इस तरह का कोई सीक्वेंस नहीं है। ये फिल्म 1 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

The post करणी सेना ने दीपिका को दी धमकी, कहा- राजपूत महिलाओं को बदनाम किया तो शूर्पणखा की तरह नाक काट देंगे appeared first on Rochakkhabare.



from Rochakkhabare http://ift.tt/2hH7KKn

Comments

Popular posts from this blog

Happy New Year 2018 ki Shubhkamnaye, Message, SMS, Images, Quotes, shayari, Greetings In Hindi

चीन ने कर दिखाया सच, बनाई अनाेखी ‘सड़क’.. गाड़ियां चलने से पैदा होगी बिजली !!

विवाहिता ने घर में फांसी लगाकर की आत्महत्या - Khabar NonStop