युवा तीरंदाज के गले में तीर लगा, बची जान
खेल डेस्क। पश्चिम बंगाल के बीरभूम जिले के बोलपुर क्रीड़ा केंद्र में एक युवा तीरंदाज लडक़ी गले के दाएं भाग में तीर लगने के बावजूद बाल बाल बच गई। फोजिल्ला खातून नाम की इस तीरंदाज का बोलपुर अस्पताल में सफल ऑपरेशन किया गया और वह खतरे से बाहर बताई जाती है। इस लडक़ी को गले में धंसे तीर के साथ तत्काल एक निजी स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया जहां से उसे फिर बोलपुर अस्पताल ले जाया गया। अस्पताल में उसका ऑपरेशन हुआ।
यह घटना अभ्यास के दौरान हुई। बोलपुर क्रीड़ा केंद्र में तीन तीरंदाज अभ्यास कर रहे थे। तीरंदाज ज्वैल शेख ने अपना निशाना साधा लेकिन तभी फोजिल्ला खातून अचानक बीच में आ गई और तीर उसकी गर्दन में लग गया।
The post युवा तीरंदाज के गले में तीर लगा, बची जान appeared first on Rochakkhabare.
from Rochakkhabare http://ift.tt/2gZ0UeU
Comments
Post a Comment