sss

; //]]>

तब्बू ने इस निर्देशक को सरप्राइज देकर जीत लिया दिल

मुंबई। एक्ट्रेस तब्बू ने अनारकली ऑफ आरा फेम निर्देशक अविनाश दास को सरप्राइज देकर चकित कर दिया है। तब्बू ने अविनाश से एक वादा किया था और उसे पूरा कर उनका दिल जीत लिया है। अविनाश ने ट्विटर पर कहा, चंडीगढ़ से मुंबई लौटा तो एक सरप्राइका मेरा इंतजार कर रहा था। तीन कार्टून भरी हुई किताबें घर पहुंची हुई थीं। कुछ निकाल कर मैंने तुरत शेल्फ़ में लगा ली। आप यक़ीन नहीं करेंगे, ये किताबें तब्बू ने भेजी हैं। कुछ महीने पहले उनसे मुलाक़ात हुई थी। हिंदी को लेकर मेरे अति उत्साह से उन्हें थोड़ा मजाक आ गया। मुझसे कहा कि आपको अपनी कुछ पसंदीदा हिंदी किताबें भेजूंगी।

 

 

उसी वक़्त मुझसे मेरा पता लेकर रख लिया। हफ़्ते भर मैंने किताबों का इंतकाार किया, फिर भूल गया। बात की बात बात ही तो है, बात पर किसने अमल देखा है! परन्तु कुछ लोग इतने का हीन होते हैं कि देर-सबेर अपने वादे पूरे कर ही देते हैं। शुक्रिया तबु, बहुत बहुत शुक्रिया। आप मेरी पसंदीदा अभिनेत्री रही हैं और इस .खूबसूरत हादसे के बाद मेरी पसंदीदा शख्सियत भी हो गई हैं। अविनाश ने लिखा, दिये जलते हैं फूल खिलते हैं बड़ी मुश्किल से मगर दुनिया में दोस्त मिलते हैं।

The post तब्बू ने इस निर्देशक को सरप्राइज देकर जीत लिया दिल appeared first on Rochakkhabare.



from Rochakkhabare http://ift.tt/2jsEdVj

Comments

Popular posts from this blog

Happy New Year 2018 ki Shubhkamnaye, Message, SMS, Images, Quotes, shayari, Greetings In Hindi

चीन ने कर दिखाया सच, बनाई अनाेखी ‘सड़क’.. गाड़ियां चलने से पैदा होगी बिजली !!

विवाहिता ने घर में फांसी लगाकर की आत्महत्या - Khabar NonStop