ससुराल में आया बहनोई दो सालों की हत्या करके फरार
क्राइम डेस्क। यूपी में कानपुर के सजेती क्षेत्र में पत्नी के साथ विवाद के चलते एक युवक अपने दो सालों की हत्या करके फरार हो गया। पुलिस सूत्रों ने आज यहां बताया कि औरैया जिले के अयाना क्षेत्र के रहने मनोज की शादी कानपुर के सजेती इलाके में बरीतेपुर निवासी रमेश की पुत्री से हुई थी । शादी के कुछ दिन बाद मनोज और उसकी पत्नी के बीच विवाद होने लगा । आये दिन के विवाद के कारण उसकी पत्नी अपने मायके में आकर रहने लगी।
उन्होंने बताया कि दो दिन पहले मनोज पत्नी को लेने ससुराल आया था लेकिन उसने जाने से मना कर दिया। इसी बात पर मनोज ने कल देर रात अपने 15 वर्षीय साले सुमित और दस वर्षीय अतुल की सोते समय धारदार हथियार से काटकर हत्या कर दी और फरार हो गया। उन्होंने बताया पुलिस हत्यारोपी मनोज की सरगर्मी से तलाश कर रही है ।
The post ससुराल में आया बहनोई दो सालों की हत्या करके फरार appeared first on Rochakkhabare.
from Rochakkhabare http://ift.tt/2Ar0pX9
Comments
Post a Comment