‘कोहली ब्रिगेड’ कल का मैच जीतकर बनाना चाहगी ‘विराट रिकॉर्ड’
नई दिल्ली: इंडिया और न्यूज़ीलैंड के बिच तीन मैचो की सीरीज का दूसरा टी-20 इंटरेनशनल मैच शनिवार को राजकोट में खेला जाएगा। इंडिया में तीन मैचो की सीरीज में 1-0 से बढ़त ले ली है। अगर इंडिया कल का मैच जित जाएगी तो 2-0 की बढ़त के साथ सीरीज पर कब्ज़ा कर लेगी। न्यूज़ीलैंड की कोशिश यही रहगी की वो यह मैच जीतकर सीरीज में बराबरी कर ले।
न्यूज़ीलैंड पहला मैच 53 रन से हारने के बाद अब कल का मैच जीतकर सीरीज में वापसी करने की कोशिश करेगी। न्यूज़ीलैंड को इंडिया के बल्लेबाजों को उनके बल्ले का मुँह खोलने से रोकना होगा। इंडिया के सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा और शिखर धवन दोनों ही अच्छी फॉर्म में चल रहे है। कोटला मैदान में इंडिया ने अपने अनुभवी खिलाडी आशीष नेहरा को विदाई भी दी थी।
इंडिया के कप्तान विराट कोहली की उम्मीद भुवनेश्वर कुमार व जसप्रीत बुमराह से भी रहेगी। इन दोनों बोलर्स को न्यूज़ीलैंड के बल्लेबाजों को एक बड़ा स्कोर खड़ा करने से रोकना होगा। विराट कोहली और महेंद्र सिंह धोनी को भी मध्यक्रम की बल्लेबाजी को लड़खड़ाने से रोकना होगा। अगर सलामी बल्लेबाज आउट हो जाते है तो टीम का जिम्मा विराट के ऊपर आ जाता है।
The post ‘कोहली ब्रिगेड’ कल का मैच जीतकर बनाना चाहगी ‘विराट रिकॉर्ड’ appeared first on Rochakkhabare.
from Rochakkhabare http://ift.tt/2hB6yop
Comments
Post a Comment