दीपिका पादुकोण हुई शराब के नशे में धुत, सोशल मीडिया पर मचा बवाल
बॉलीवुड डेस्क। बॉलीवुड की बहुत ही मशहूर अभिनेत्री दीपिका पादुकोण जो कि हाल ही में पद्मावती फिल्म को लेकर काफी सुर्खियों में बनी हुई है। फिल्म ‘पद्मावती’ में उनका लुक, फिल्म का ट्रेलर और फिल्म के गाने ‘घूमर’ पर उनके डांस की सभी तारीफ कर रहे है। वह इन दिनों इतनी खुश है कि अपनी खुशी जाहिर ही नहीं कर पा रही है उन्होंने इसी खुशी के चलते अपने घर पर एक पार्टी का आयोजन किया था। जिसमें बॉलीवुड के कई स्टार शामिल हुए। आइए जानते है आगे की कहानी के बारे में …
बता दें इस पार्टी में एक्टर अरमान जैन भी आए थे और उन्होंने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर इस पार्टी की एक फोटो शेयर की है। जिसे देखते ही सोशल मिडिया पर हंगामा मच गया है। इस फोटो पर उनके कई फैंस द्वारा नाराजगी दिखाई गयी है।
आपको यह विश्वास नहीं होगा कि इस फोटो में दीपिका पादुकोण की हालत कुछ ऐसी थी उन्होंने इतनी ज्यादा शराब पी रखीं थी कि वें सही से खड़ी भी नहीं हो पा रही थी। तस्वीर में साफ नजर आ रहे है कि उन्होंने खड़े होने के लिए अरमान जैन और अपने एक और दोस्त के कंधे का सहारा लिया है। उनके फैंस ने इस फोटो के लिए काफी नाराजगी दिखाई है।
इस फोटो में अरमान ने अपने हाथों में शराब का गिलास ले रखा है और दीपिका पूरी तरह से नशे में धुत नजर आ रही है। इस कारण वह सही से खड़ी भी नहीं हो पा रही है। लोगों का इस फोटो को देखकर यह कहना है कि दीपिका पार्टी में काफी शांत रहती है लेकिन इस फोटो को देखकर ऐसा कुछ रहा है। जिसे देखकर लोगों को काफी बुरा लगा।
जब ये फोटो सोशल मिडिया पर शेयर हुई तो दीपिका के फैंस को विश्वास ही नहीं हुआ। इसके बाद उनके फैन्स ने इस पर काफी कमेंट लिखे है और कई लोगों ने तो दीपिका के इस लुक पर गुस्सा भी किया है क्योंकि इस फोटो में उनका लुक बिल्कुल भी अच्छा नहीं था। एक फैन ने तो कमेंट में यह तक लिख दिया कि – मुझे दीपिका पसंद है लेकिन इन दिनों वो मुझे कुछ कॉम्प्लिकेटेड लग रही है। इस फोटो में उनका यह लुक किसी को भी पसंद नहीं आया। दीपिका को उनकी आने वाली फिल्मों के लिए शुभकामनाएं।
The post दीपिका पादुकोण हुई शराब के नशे में धुत, सोशल मीडिया पर मचा बवाल appeared first on Rochakkhabare.
from Rochakkhabare http://ift.tt/2hNyO7c
Comments
Post a Comment