डेविड वार्नर की गर्दन में चोट, परन्तु गाबा टेस्ट में खेलने का भरोसा
खेल डेस्क। टीम इंडिया के सलामी बल्लेबाज डेविड वार्नर ने गुरूवार से शुरू होने वाले एशेज टेस्ट से ठीक पहले अपनी गर्दन चोटिल कर आस्ट्रेलियाई खेमे को चिंता में डाल दिया है, हालांकि उपकप्तान ने इंग्लैंड के खिलाफ गाबा टेस्ट में उतरने का भरोसा जताया है। वार्नर को फील्डिंग के दौरान गर्दन में चोट लग गई। आस्ट्रेलियाई क्रिकेट टीम के उपकप्तान मंगलवार को क्षेत्ररक्षण के अभ्यास के दौरान चोटिल हो गये। एक गेंद पकडऩे के लिये भागते हुए उन्हें गर्दन में चोट लगी जिसके बाद उन्हें तुरंत उपचार के लिये ले जाया गया। वार्नर ने पत्रकारों से कहा मेरी गर्दन में अकडऩ आ गई है।
उन्होंने कहा मैं एक ऊंची गेंद को पकडऩे की कोशिश कर रहा था कि तभी झटका आ गया। मैं फिजियो से उपचार करा रहा हूं और यकीन है कि अगले 24 से 28 घंटे में मैं बिल्कुल ठीक हो जाऊंगा। मैं आगे भी थोड़ा अभ्यास करूंगा। मुझे अपनी तकनीक पर थोड़ा ध्यान देना होगा। मुझे पहले ऐसी अकडऩ कभी नहीं आई है। 31 वर्षीय वार्नर ने कहा मैं रात को भी उपचार कराऊंगा और सिकाई करूंगा तो शायद अगले दिन कुछ बेहतर महसूस करूं। वार्नर ने गर्दन में चोट लगने के बाद बल्लेबाजी का भी अभ्यास किया लेकिन वह अधिक देर तक इसे जारी नहीं रख सके। उपकप्तान ने कहा मैं फिलहाल बल्लेबाजी कोच ग्रीम हिक के हिसाब से नहीं खेल पा रहा हूं। मेरी गर्दन में कुछ परेशानी है और यदि मैं सही स्थिति में खड़ा नहीं रह पा रहा हूं तो इस तरह अभ्यास करने का कोई मतलब नहीं है। लेकिन मुझे इतना यकीन है कि मेरी सूजी हुई गर्दन मुझे गाबा टेस्ट से बाहर नहीं रिपीट नहीं रख पाएगी।
The post डेविड वार्नर की गर्दन में चोट, परन्तु गाबा टेस्ट में खेलने का भरोसा appeared first on Rochakkhabare.
from Rochakkhabare http://ift.tt/2znB5RF
Comments
Post a Comment