sss

; //]]>

आईएसएल ओपनिंग में परफॉर्म करेंगे सलमान और कैटरीना

कोच्चि। बॉलीवुड के दबंग सुपर स्टार सलमान खान और अभिनेत्री कैटरीना कैफ इंडियन सुपर लीग (आईएसएल) फुटबॉल टूर्नामेंट के शुक्रवार से शुरू होने वाले चौथे संस्करण के उद्घाटन समारोह में परफॉर्म करेंगे।

टूर्नामेंट का पहला मैच गत चैंपियन एटीके और केरल ब्लास्टर्स के बीच खेला जाएगा और इसके साथ ही टूर्नामेंट का चार महीने का सफर शुरू हो जाएगा। इससे पहले टूर्नामेंट के उद्घाटन समारोह में 350 से ज्यादा कलाकार परफॉर्म करेंगे। ओपभनग में बॉलीवुड के सुल्तान सलमान अपने लोकप्रिय गानों पर थिरकेंगे। सलमान साइकिल पर सवार होकर एंट्री मारेंगे जबकि स्टेज पर उनके साथ कैटरीना कैफ होंगी।

केरल टीम के साथ उसके सह मालिक और क्रिकेट आइकॉन सचिन तेंदुलकर रहेंगे। उद्घाटन समारोह शाम साढ़े छह बजे से शुरू होगा जबकि मैच आठ बजे से खेला जायेगा। दर्शकों के लिए जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम के गेट दोपहर साढ़े तीन बजे से खोल दिए जाएंगे।

The post आईएसएल ओपनिंग में परफॉर्म करेंगे सलमान और कैटरीना appeared first on Rochakkhabare.



from Rochakkhabare http://ift.tt/2yQ6sQi

Comments

Popular posts from this blog

Happy New Year 2018 ki Shubhkamnaye, Message, SMS, Images, Quotes, shayari, Greetings In Hindi

चीन ने कर दिखाया सच, बनाई अनाेखी ‘सड़क’.. गाड़ियां चलने से पैदा होगी बिजली !!

विवाहिता ने घर में फांसी लगाकर की आत्महत्या - Khabar NonStop