sss

; //]]>

आखिर क्या हुआ फन्ने खान शूटिंग के दौरान, जिसे सुनकर सभी के होश उड़ गए!

बॉलीवुड डेस्क। बॉलीवुड के बहुत ही मशहूर एक्टर्स ऐश्वर्या बच्चन और अनिल कपूर की फिल्म “फन्ने खान” की शूटिंग के दौरान एक बहुत हादसा हुआ। इससे पहले भी एक दुर्घटना हो चुकी है इसमें लिप सिंग बैटल के लिए रिहर्सल कर रहे राजकुमार राव अपना पैर तुड़वा बैठे थे। यह इस फिल्म के शूटिंग के दौरान दूसरा हादसा है इसमें मुंबई में रविवार को एक सड़क दुर्घटना में फिल्म से जुड़ी असिस्टेंट डायरेक्टर घायल हो गई। इस दुर्घटना का इस फिल्म पर भी काफी असर पड़ा है।

यह खबर सामने आयी है कि दक्षिण मुंबई के फ्लोरा फाउंटेन इलाके में रविवार को अतुल मांजरेकर के द्वारा निर्देशित ऐश और अनिल कपूर की फिल्म “फन्ने खान” की शूटिंग चल रही थी। आपको यह जानकर हैरानी होंगी कि इस फिल्म की शूटिंग के दौरान जब फिल्म से जुडी एक महिला असिस्टेंट डायरेक्टर सड़क पार कर रही थी तभी एक मोटरसाइकिल ने उन्हें जोर से टक्कर मार दी। यह खबर सामने आयी है कि उन्होंने सड़क पार करते समय कानों में हेड फोन लगा रखा था इस कारण उनको मोटरसाइकिल की आवाज नहीं सुनाई दी और यह दुर्घटना हो गयी। इस फिल्म की अभिनेत्री ऐश्वर्या ने जैसे ही यह खबर सुनी वह तुरंत दुर्घटना स्थल पर पहुंची लेकिन लेकिन सुरक्षाकर्मियों ने उन्हें घटनास्थल के पास जाने से रोक दिया।

बता दें कि इस फिल्म के प्रोड्यूसर राकेश ओम और प्रकाश मेहरा ही नहीं बल्कि प्रेरणा अरोड़ा भी है। उनका इस दुर्घटना के बारे में यह कहना है कि इस दुर्घटना में हमारी सहायक निर्देशक को चोट आई है यह हमारे लिए बहुत ही दुर्भाग्य की बात है और उन्हें तुरंत अस्पताल में भर्ती किया गया अब उनकी हालत पहले से ठीक है। इस मामले में पुलिस अपनी तरफ से कार्रवाई कर रही है। फन्ने खान की शूटिंग बिना किसी रोक टोक के आगे जारी रहेगी।

बता दें इस फिल्म से जुड़ी ये दूसरी दुर्घटना है। इससे पहले टीवी शो लिप सिंग बैटल के लिए रिहर्सल कर रहे राजकुमार राव अपना पैर तुड़वा बैठे थे। सबसे खास बात राजकुमार फन्ने खान का इस फिल्म में बहुत ही अहम् रोल है इसलिए उन्हें चोट की वजह से आराम की सलाह दी गई। इस कारण फिल्म की शूटिंग करने में भी काफी परेशानी आयी है। ऐश और अनिल कपूर फिल्म ताल के बाद अब इस फिल्म में एक साथ नजर आएंगे।

The post आखिर क्या हुआ फन्ने खान शूटिंग के दौरान, जिसे सुनकर सभी के होश उड़ गए! appeared first on Rochakkhabare.



from Rochakkhabare http://ift.tt/2zD4E1j

Comments

Popular posts from this blog

Happy New Year 2018 ki Shubhkamnaye, Message, SMS, Images, Quotes, shayari, Greetings In Hindi

चीन ने कर दिखाया सच, बनाई अनाेखी ‘सड़क’.. गाड़ियां चलने से पैदा होगी बिजली !!

विवाहिता ने घर में फांसी लगाकर की आत्महत्या - Khabar NonStop