अब इस शहर में लोगों के पास स्मार्टफोन पर आ जाएगा पहले ही भूकंप का अलर्ट!
मैक्सिको सिटी। मैक्सिको सिटी में अब लोगों के स्मार्टफोन पर पहले ही भूकंप का अलर्ट आ जाएगा। इस महीने 7.1 तीव्रता के भूकंप के बाद लोगों के स्मार्टफोन पर भूकंप का अलर्ट भेजने के लिए अपनी 911 आपातकालीन एप्प को उन्नत किया है।
मेयर माइगुएल एंजेल मैनकेरा ने कल घोषणा की कि 911 सीडीएमएक्स के उपभोक्ताओं को अब शहर के लिए खतरनाक किसी भी भूकंप का अलर्ट मिल सकता है। यह आईओएस और एंड्रायड दोनों पर उपलब्ध है।
राजधानी और उसके आसपास के नगरों में दो करोड़ से ज्यादा लोग रहते हैं इसमें से ज्यादातर इलाका झील की तलहटी पर बसा है। इस क्षेत्र की मृदा दूरदराज आए भूकंप का असर बढ़ा सकती है और भूकंप के बाद के झटके कुछ समय बाद शहर तक पहुंच सकते हैं।
The post अब इस शहर में लोगों के पास स्मार्टफोन पर आ जाएगा पहले ही भूकंप का अलर्ट! appeared first on Rochakkhabare.
from Rochakkhabare http://ift.tt/2zbyabn
Comments
Post a Comment