sss

; //]]>

पुराने मटको से मिला ?, यू करोड़पति बन गया ये कपल

रोचक डेस्क। यह पुरानी कहावत तो आपने सुनी ही होगी, देने वाला जब भी देता देता छप्पर फाड़ के। हाल ही में एक ऐसी ही रोचक घटना सामने आई हैं। जहां एक कपल झटपट अमीर बन गया। आज हम आपको एक ऐसे कपल के बारे में बता रहें हैं जो एक ही झटके में अमीर बन गया। कई बार हमारे आसपास बहुत सी कीमती चीजे होती हैं। परन्तु अक्सर हम उससे अंजान रहते हैं। ऐसा ही कुछ इस कपल के साथ भी हुआ। मगर जब इनकी नजर में वह चीज आई तो उसने इनकी किस्मत ही बदल डाली क्योंकि यह चीज कुछ और नही बल्कि 150 वर्ष पुराना खजाना था। जिसके मिलने के बाद अब यह कपल अमीर बन गया हैं। आइये जानते है इस घटना के बारे में विस्तार से…

 

यह घटना अमेरिका के कैलिफोर्निया शहर से सामने आई हैं। यहां के एक घर में एक कपल कई वर्षो से रह रहा था। एक दिन अपने कुत्ते को टहलाते समय अचानक इस कपल की नजर एक पेड़ के नीचे के स्थान पर गई। पेड़ के नीचे के उस स्थान को जब इस कपल ने खुदाई की तो वह हैरान रह गए क्योंकि जमीन के नीचे एल्युमिनियम के 8 मटके दबे थे। जब इन मटकों को खोला गया तो उसमे सोने से बने 1,427 सिक्के निकले। इस कपल ने इन सभी मटकों को जमीन से निकाला और अपने घर ले आये। इसके बाद इन सिक्को के बारे में जानने के लिए उन्होंने एक्सपर्ट्स को बुलाया।

 

 

एक्सपर्ट्स ने बताया कि ये सिक्के 1847 से 1894 के मध्य के समय के हैं। कुछ सिक्के काफी रेयर भी हैं। सिक्कों को पाने वाले कपल को आशा थी कि वे इन सिक्कों की सहायता से जल्दी ही करोड़पति हो जायेंगे, परन्तु इन सभी सिक्कों की कीमत 17 लाख 26 हजार ही निकली।
हालांकि इनमें से कुछ ऐसे सिक्के ऐसे भी थे जिनकी अकेले की कीमत कई करोड़ रूपए थी। इस कपल ने अपना नाम छिपा कर रखा हैं ताकि खजाने की खोज में लोग इनके घर के चक्कर नही लगाने लग जाए।

 

Source: Google

The post पुराने मटको से मिला ?, यू करोड़पति बन गया ये कपल appeared first on Rochakkhabare.



from Rochakkhabare http://ift.tt/2Ac8c6Q

Comments

Popular posts from this blog

Happy New Year 2018 ki Shubhkamnaye, Message, SMS, Images, Quotes, shayari, Greetings In Hindi

चीन ने कर दिखाया सच, बनाई अनाेखी ‘सड़क’.. गाड़ियां चलने से पैदा होगी बिजली !!

विवाहिता ने घर में फांसी लगाकर की आत्महत्या - Khabar NonStop