विदेशी महिला को आई घोड़ो पर दया, कांटेदार लगाम से दिलाई मुक्ति
रोचक डेस्क। एक जर्मन महिला को घोड़ों को पारंपरिक कांटेदार लगाम से होने वाली पीड़ा ने इतनी परेशान हो गई कि अब वह जर्मन में बनी लगाम को राजस्थान के शेखावटी क्षेत्र में अश्व मालिकों को मुफ्त बांट रही है। मंडावा सफारी के प्रबंधक अनिरूद्ध सिंह के अनुसार मरियम चार साल से लगातार भारत आकर शेखावाटी के ग्रामीण परिवेश पर एक किताब लिखना चाहती है। इस उद्देश्य से वह अध्ययन एवं शोध के लिए घोड़े पर बैठ कर क्षेत्र में घूमती हैं।
इस दौरान मरियम को घोड़ों को कांटेदार लगाम से होने वाली पीड़ा से काफी असहजता महसूस हुई। उन्होंने कहा कि घोड़ों पर बैठकर यात्रा के दौरान देखा कि कई घोड़ों के मुंह में लगाई जाने वाली कांटेदार लगाम के कारण उनके मुंह में घाव हो जाते हैं खून रिसने लगता है। घोड़ों की पीड़ा कम करने के लिए जर्मनी में बनी बिना कांटों वाली सादी बिट की लगामें यहां लाकर घोड़ा पालकों को बांटना चालू कर दिया। मरियम यह लगामें घोड़ा मालिकों को मुक्त बांट रही हैं।
The post विदेशी महिला को आई घोड़ो पर दया, कांटेदार लगाम से दिलाई मुक्ति appeared first on Rochakkhabare.
from Rochakkhabare http://ift.tt/2j8649g
Comments
Post a Comment