जानिए अक्षय कुमार से सुनील शेट्टी ने क्यों तोड़ ली दोस्ती?
नई दिल्ली: अक्षय कुमार और सुनील शेट्टी ने कई फिल्मो में एक साथ काम किया है। अक्षय व सुनील दोनों ने बॉलीवुड के अंदर खूब मजेदार फिल्मे बनाई है। उन दोनों में काफी अच्छी दोस्ती भी है। 90 के दशक में अक्षय कुमार ने कई एक्शन फिल्मों में काम किया। उनकी ज्यादातर फिल्मों में अक्षय के साथ एक और एक्टर होता था। यह एक्टर कोई औऱ नहीं बल्कि सुनील शेट्टी थे। 1994 तक सुनील शेट्टी और अक्षय कुमार ने एक साथ कई सुपरहिट फिल्मों में काम किया।
बॉलीवुड में इनकी जोड़ी को लोगों ने काफी सराहा भी। दोनों के बीच दोस्ती की खबरें भी मीडिया में सुर्खियां बटोरने लगी। लेकिन फिल्म ‘मोहरा’ की शूटिंग के दौरान अक्षय कुमार ने सुनील शेट्टी के साथ कुछ ऐसा किया जिसके बाद काफी सालों तक इन दोनों के बीच दूरियां बनी रहीं। दरअसल, फिल्म ‘मोहरा’ में सुनील शेट्टी विशाल अग्निहोत्री का किरदार निभा रहे थे। एक तो पहले ही इस फिल्म में अक्षय कुमार के मुकाबले सुनील शेट्टी के काफी कम सीन्स थे। इसके बावजूद अक्षय कुमार ने फिल्म से सुनील शेट्टी के कई सीन कटवा दिए थे।
जब सुनील को इस बात की जानकारी मिली कि डायरेक्टर नहीं बल्कि अक्षय कुमार ने फिल्म से उनके सीन्स काट दिए हैं तो उन्हें इस बात पर काफी गुस्सा आया। हालांकि, उन्होंने इस बारे में अक्षय से कोई बात नहीं की। लेकिन इस वजह से दोनों के बीच मनमुटाव हो गया। लंबे समय तक दोनों ने कोई फिल्म साथ में नहीं की। लंबे वक्त के बाद दोनों के दिल का मैल धुला और हेरा फेरी, ‘फिर हेरा फेरी’ और ‘दे दना दन’ जैसी फिल्में की।
सुनील शेट्टी और अक्षय कुमार के बीच अब सब ठीक माना जा रहा है। सुनील शेट्टी अक्सर अक्षय को उनकी फिल्मों के लिए शुभकामनाएं भी देते हैं। बॉलीवुड में एक समय ऐसा भी था जब अक्षय की लगातार 14 फिल्में बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप हो रही थी। ऐसे में अक्षय का हौसला बढ़ाने वालों में से एक नाम बॉलीवुड के अन्ना यानी सुनील शेट्टी का भी था।
The post जानिए अक्षय कुमार से सुनील शेट्टी ने क्यों तोड़ ली दोस्ती? appeared first on Rochakkhabare.
from Rochakkhabare http://ift.tt/2zntamt
Comments
Post a Comment