बुलेट को टक्कर देने फिर भारत आ रही ये बाइक
ऑटो डेस्क: क्या आपको Jawa मोटरसाइकिल याद है? जावा-येज्दी एक समय पर भारत में हैवी और परफॉर्मेंस बाइक मार्केट में राज करती थी। हालांकि आर्थिक तंगी के कारण कंपनी इस ब्रांड को आगे ले जाने में सक्षम नहीं हो पाईं। अब घरेलू वाहन निर्माता कंपनी महिंद्रा इस ब्रांड को पुर्नजीवित करने जा रही है। इसके लिए महिंद्रा को लाइसेंस भी मिल चुका है।
खुद महिंद्रा के प्रबंध निदेशक पवन गोयनका ने जावा मोटरसाइकिल के लॉन्च डीटेल की पुष्टि की है। फिलहाल भारत में रेट्रो-स्टाइल मोटरसाइकिल के सेगमेंट फिलहाल रॉयल एनफील्ड का दबदबा कायम है। हाल ही में दिए एक इंटरव्यू में पवन गोयनका कहा कि टू व्हीलर का व्यवसाय महिंद्रा एंड महिंद्रा में डिमर्ज कर दिया है और हमारे पास वर्तमान उत्पाद श्रेणी के साथ कारोबार जारी है। महिंद्रा जावा मोटरसाइकिल को अपना नाम ना देकर जावा ब्रांड से ही लॉन्च करेगी। इसे भारत में कब लॉन्च किया जाएगा इस बात का खुलासा नहीं किया गया। ताते चलें कि रॉयल एनफील्ड क्लासिक 350 कंपनी के लिए सबसे ज्यादा बिकने वाली बाइक है, और महिंद्रा जावा 350 के साथ इस सेगमेंट में प्रवेश करना चाहती है।
The post बुलेट को टक्कर देने फिर भारत आ रही ये बाइक appeared first on Rochakkhabare.
from Rochakkhabare http://ift.tt/2AVlqWy
Comments
Post a Comment