sss

; //]]>

…जिस एक्‍ट्रेस से बोनी कपूर ने बंधवाई थी राखी, प्रेग्नेंट होने पर उसी से ‌कर ली शादी !

बॉलीवुड डेस्क। वक्त के साथ हर इंसान में कुछ ना कुछ बदलाव जरूर देखने को मिलता है। मिस्टर इंडिया’, ‘नो एंट्री’, ‘जुदाई’ और ‘वांटेड’ जैसी सुपरहिट फिल्में बनाने वाले बोनी कपूर आज अपना 62वां बर्थडे सेलीब्रेट कर रहे हैं। अनिल कपूर-संजय कपूर के बड़े भाई और श्रीदेवी के पति बोनी ने अपनी पहली फिल्म 1980 में बनाई थी। इस फिल्म का नाम ‘हम पांच’ था। बोनी ने अपने करियर में कई हिट फिल्में दीं।

अब बोनी के बेटे अर्जुन कपूर में नाम कमा रहे हैं। वहीं उनकी बेटी जाह्नवी कपूर भी बॉलीवुड में डेब्यू करने की तैयारी में हैं। बोनी कपूर की पहली शादी मोना शौरी कपूर से हुई थी। मोना और बोनी के दो बच्चे अर्जुन कपूर और अंशुला कपूर हैं। मोना से तलाक के बाद बोनी ने श्रीदेवी से शादी कर ली थी।

कहा जाता है कि श्रीदेवी शादी से पहले ही प्रेग्नेंट हो गई थीं। इसलिए बोनी ने जल्दबाजी में उनसे साल 1996 में शादी कर ली थी। अब बोनी और श्रीदेवी का नाम बॉलीवुड की सुपरहिट जोड़ी में आता है। लेकिन शायद ही लोग जानते हों कि इन दोनों के एक होने की राह में कितने रोड़े आए। इन दोनों की लाइफ का हर किस्सा काफी दिलचस्प और मजेदार है।

बोनी के जन्मदिन पर दोनों की लवस्टोरी से जु़ड़ा एक किस्सा आपको बताते हैं। बोनी कपूर ने ही पहले श्रीदेवी को प्रपोज किया था क्योंकि वो श्रीदेवी के प्यार में पागल थे जबकि श्रीदेवी उन्हें भाव ही नहीं देती थीं। लेकिन बोनी ने हिम्मत नहीं हारी। श्रीदेवी के करीब रहने के लिए उन्होंने एक हैरतंगेज कदम उठाया था।

ये बात तब की है जब बोनी कपूर अपने छोटे भाई अनिल कपूर को लेकर फिल्म ‘मिस्टर इंडिया’ बना रहे थे। उन्होंने फैसला किया कि वो इस फिल्म में श्रीदेवी को कास्ट करेंगे। लेकिन उन्हें उन तक पहुंचने का कोई जरिया नहीं मिल रहा था। इसके लिए बोनी ने श्रीदेवी की मां को कॉन्टैक्ट किया। लेकिन श्रीदेवी की मां ने फिल्म के लिए ज्यादा पैसों की डिमांड कर दी।

The post …जिस एक्‍ट्रेस से बोनी कपूर ने बंधवाई थी राखी, प्रेग्नेंट होने पर उसी से ‌कर ली शादी ! appeared first on Rochakkhabare.



from Rochakkhabare http://ift.tt/2zxzg3g

Comments

Popular posts from this blog

Happy New Year 2018 ki Shubhkamnaye, Message, SMS, Images, Quotes, shayari, Greetings In Hindi

चीन ने कर दिखाया सच, बनाई अनाेखी ‘सड़क’.. गाड़ियां चलने से पैदा होगी बिजली !!

विवाहिता ने घर में फांसी लगाकर की आत्महत्या - Khabar NonStop