छात्रा के साथ बलात्कार के आरोप में नकली अधिकारी गिरफ्तार
क्राइम डेस्क। मध्यप्रदेश के बड़वानी जिले की सेंधवा शहर थाना पुलिस ने शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने के आरोप में नकली अधिकारी को गिरफ्तार किया है। सेंधवा शहर थाना पुलिस के मुताबिक कल रात 24 वर्षीय एमएससी बॉटनी अंतिम वर्ष की छात्रा के शिकायत पर ग्राम हिंगवा के निलेश को गिरफ्तार कर लिया गया।
आरोपी को आज सेंधवा स्थित एक न्यायालय में पेश किया गया जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। सूत्रों के अनुसार पीडि़ता की मौसी कुछ दिनों पहले नीलेश का रिश्ता लेकर उसके पास आई थी। लडक़ी के मना कर देने पर नीलेश ने उससे कहा कि वह भले ही शादी न करें परन्तु दोनों दोस्त तो बने रह सकते हैं। इसके बाद उसकी बुआ और मौसी की समझाइश के चलते वह लडक़े के साथ उसके गांव चले गई जहां आरोपी ने 2 नवंबर से 5 नवंबर तक उसे रख कर उसका यौन शोषण किया।
लडक़ी ने अगले दिन आकर घटनाक्रम परिजनों को बताया जिस पर दोनों पक्षों की ओर से पंचायत बिठाकर मामले को सुलझाया गया और नीलेश शादी के लिए राजी हो गया। 12 नवंबर को दोनों की सगाई हो गई इसके उपरांत नीलेश ने उसे कहा कि वह धार में श्रम विभाग में सहायक क्षेत्रीय अधिकारी है और वह धाऱ में ही शादी करेगा। लडक़ी उसके झांसे में आकर धार चली गई जहां आरोपी उसे छोडक़र भाग खड़ा हुआ और फोन लगाए जाने पर उसने कहा कि वह उससे शादी नहीं करना चाहता है। लडक़ी 26 नवंबर की रात वही सडक़ पर खड़ी रही और उसने अगले दिन अपने गृह ग्राम लवानी आकर घटना परिजनों को बताई। इसके पश्चात कल मामला दर्ज कराया गया था।
The post छात्रा के साथ बलात्कार के आरोप में नकली अधिकारी गिरफ्तार appeared first on Rochakkhabare.
from Rochakkhabare http://ift.tt/2AoON6j
Comments
Post a Comment