sss

; //]]>

जानिए आपके लिए कैसा रहेगा आज का दिन!

ज्योतिष डेस्क। आज सूर्य तुला राशि में रहेगा और चंद्रमा कन्या राशि में रहेगा, इन दोनों को आज हस्त नक्षत्र का साथ मिलेगा। इनका साथ आपके जीवन में क्या उतार-चढ़ाव लेकर आएगा। आइए डालते हैं आज के राशिफल पर एक नजर….

 

 

मेष

थोड़े विलंब या अवरोध के बाद निर्धारित रूप से कार्य पूरा कर सकेंगे। आर्थिक आयोजन सफल कर सकेंगे। अध्ययन के मामले में विद्यार्थियों के लिए दिन मध्यम है।

 

 

वृष

पारिवारिक वातावरण भी सुख-शांतिपूर्ण बना रहेगा। व्यावसायिक स्थल पर सहकर्मी आप के लिए सहायक बनेंगे। मध्याह्न के बाद मनोरंजन का आनंद लूट सकेंगे।

 

 

मिथुन

आज का आप का दिन मध्यम फलदायी रहेगा। शारीरिक और मानसिक रूप से सुख शांति रहेगी। व्यावसायिक क्षेत्र में भी वातावरण अनुकूल रहेगा। परंतु मध्याह्न के बाद आपके मन की स्थिति दुविधापूर्ण रहेगी।

 

 

कर्क

आप की हताशा मानसिक और शारीरिक दोनों प्रकार से आप को व्यग्र बनाएगी। माता का स्वास्थ्य बिगड़ेगा।

 

 

सिंह

नए कार्य का प्रारंभ कर पाएंगे। विदेश से लाभदायी समाचार मिलने की संभावना अधिक है। पूंजी निवेश करने वालों के लिए समय लाभदायी रहेगा। स्वास्थ्य बिगड़ सकता है।

 

 

कन्या

किसी भी प्रकार की निर्णयात्मक स्थिति पर न पहुंचने के कारण नए कार्य का प्रारंभ करना उचित नहीं है। आज मौन रहकर दिन बीता देने में ही बुद्धिमानी है, नहीं तो किसी के साथ मनमुटाव का प्रसंग बन सकता है।

 

 

तुला

विचार, व्यवहार में भावुकता विशेष मात्रा में रहेगी। फिर भी आप परिजनों और मित्रों के साथ खुशीपूर्वक अपना दिन व्यतीत करेंगे। तन-मन में स्फूर्ति और प्रसन्नता रहेगी। व्यवसाय में वृद्धि होगी। दलाली, व्याज, कमिशन द्वारा आपकी आय में वृद्धि होगी।

 

 

वृश्चिक

आर्थिक रूप से तंगी का अनुभव करेंगे। परंतु मध्याह्न के बाद आप शारीरिक और मानसिक स्वस्थता से प्रफुल्लित हो जाएंगे। आकस्मिक धनप्राप्ति का योग है।

 

 

धनु

आज परिवार में मनमुटाव का वातावरण रहेगा। किसी बड़े का स्वास्थ्य खराब रह सकता है। मन में नकारात्मक विचार आने से उदासी अनुभव करेंगे।

 

 

मकर

आज भावनाओं के प्रवाह में सराबोर रहेंगे और परिजन, मित्र तथा सगे- सम्बंधी उसमें सहभागी बनेंगे। भेंट- सौगात की प्राप्ति होगी। स्वादिष्ट भोजन करने और बाहर घूमने जाने का आयोजन होगा। मांगलिक अवसरों में उपस्थित होंगे।

 

 

कुंभ

आज का दिन स्वास्थ्य के लिहाज से कष्टदायक रहेगा। परिवार के किसी सदस्य के साथ मनमुटाव होगा। स्वभाव में क्रोध और आवेश रहेगा, जिससे किसी के साथ टकरार हो सकती है।

 

 

मीन राशि :-

अपने जिद्दी व्यवहार को छोड़कर,समस्याओं के समाधान खोजने की राह पर बने रहें। वरना आज आपकी अनियंत्रित वाणी किसी से मनमुटाव भी करा सकती है। स्वास्थ्य का ध्यान रखें।

 

नोट : आपकी कुंडली के ग्रहों के आधार पर राशिफल और आपके जीवन में घटित हो रही घटनाओं में भिन्नता हो सकती है। पूर्ण जानकारी के लिए कृपया किसी पंड़ित या ज्योतिषी से संपर्क करें।

The post जानिए आपके लिए कैसा रहेगा आज का दिन! appeared first on Rochakkhabare.



from Rochakkhabare http://ift.tt/2mF5ZyZ

Comments

Popular posts from this blog

Happy New Year 2018 ki Shubhkamnaye, Message, SMS, Images, Quotes, shayari, Greetings In Hindi

चीन ने कर दिखाया सच, बनाई अनाेखी ‘सड़क’.. गाड़ियां चलने से पैदा होगी बिजली !!

विवाहिता ने घर में फांसी लगाकर की आत्महत्या - Khabar NonStop