अचार देने के बहाने महिला को कमरे में बुलाया, फिर…
रोचक डेस्क। यहाँ छतीसगढ के कोरबा में एक महिला से अनाचार का मामला सामने आया है। आरोपी ने अचार देने के बहाने अपने कमरे में महिला को बुलाकर घटना को अंजाम दिया।
पीड़ित महिला कोरबा के कोथारी की रहने वाली है। वह स्थानीय स्कूल में खाना बनाने का काम करती है। महिला द्वारा थाने में दर्ज एफआईआर के मुताबिक दस दिन पहले जब स्कूल में खाना बनाने के बाद पड़ोस के घर में अचार लेने पहुंची तो वहां आरोपी नारायण अकेला था।
आरोपी ने अचार देने के बहाने से महिला को कमरे के अंदर बुलाया और फिर जबरदस्ती से महिला के साथ दुराचार किया। इसके बाद घर लौटकर पीड़िता ने अपने परिजनों को जानकारी दी। फिर इस मामले में उरगा थाना में रिपोर्ट दर्ज की। फिलहाल पुलिस ने आरोपी के खिलाफ दुराचार का मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है।
The post अचार देने के बहाने महिला को कमरे में बुलाया, फिर… appeared first on Rochakkhabare.
from Rochakkhabare http://ift.tt/2zvK6GS
Comments
Post a Comment