sss

; //]]>

मौसम के अनुसार ऐसे करें अपनी डाइट में बदलाव, रहेंगे हेल्दी

हेल्थ डेस्क। हमेंशा इस बात का ख्याल रखें कि बदलते माैसम के अनुसार अपनी डाइट में बदलाव जरूर करें। क्योंकि जिस तरह हम मौसम में बदलाव होने पर कपड़ों और रहन-सहन में बदलाव करते है ठीक उसी तरह हमे खान-पान में भी बदलाव करना चाहिए क्योंकि ऐसा करने से आपकी सेहत तंदुरुस्त बनी रहेंगी। यही नहीं ऐसा करने से अाप हेल्दी और फिट भी रह सकते है। इसलिए आज हम आपको यह बताने जा रहे है कि किस मौसम के अनुसार किन चीजों का सेवन करना चाहिए ?….

(1) शिशिर ऋतु (जनवरी से मार्च) :-


इस मौसम में घी, सेंधा नमक, मूंग की दाल की खिचड़ी, अदरक व गर्म चीजें खा सकते है। वहीं तला-भुना खाना, ठंडा या बासी भाेजन और नॉन सीज़नल फूड खाने से परहेज करें ।

(2) बसंत ऋतु (मार्च से मई) :-
इस मौसम में थोड़ी गर्मी का अहसास होने लगता है इसलिए इस मौसम में नारियल पानी के अलावा जौ, चना, ज्वार, गेहूं, चावल, मूंग, अरहर, मसूर की दाल, मूली, बाथू, परवल, करेला, तोरई, केला, खीरा, हींग, मेथी, जीरा, आंवला आदि पदार्थों का सेवन करना भी हमारी सेहत के लिए ठीक रहता है। इसके अलावा आलू, उड़द, सिंघाड़ा और खट्टे-मीठे पदार्थों का सेवन करने से हमें कफ्फ की समस्या का सामना करना पड़ सकता है।

(3) ग्रीष्म ऋतु (जून से जुलाई) :-


आपको बता दें कि ग्रीष्म ऋतु में पुराना गेहूं, जौ, सत्तू, खीर, दूध, ठंडे पदार्थ, कच्चे आम का पना, बाथू, करेला, परवल, ककड़ी और तरबूज का सेवन करना चाहिए क्योंकि इनका सेवन करने से हमारी सेहत ठीक बनी रहती है। क्योंकि इस मौसम में बहुत भयंकर गर्मी होती है। इस मौसम में इस बात का विशेष ख्याल रखें कि भूलकर भी ज्यादा अॉयली व मसालेदार भोजन, नमकीन, चटपटे और गर्म पदार्थों का सेवन ना करें।

(4) वर्षा ऋतु (अगस्त से सितंबर) :-
आपको बता दें कि इस मौसम में पुराने चावल, पुराना गेहूं, खिचड़ी और हल्के पदार्थों का सेवन सेहत के लिए फायदेमंद होता है। ध्यान रहें बरसात में हमारी पाचन शक्ति कमजोर रहती है इसलिए कम मात्रा में ही भोजन करना चाहिए नहीं तो आपको कई परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है।

(5) शरद ऋतु (अक्टूबर से नवंबर) :-


इस ऋतु में हमारी पाचन शक्ति मजबूत होती है और इस कारण खाना भी आसानी से पच जाता है। इसलिए इस मौसम में अाप गर्म दूध, घी, गुड़, मिश्री, चीनी, खीर, आंवला, नींबू, अनार, नारियल, मुनक्का, गोभी और ताकत प्रदान करने वाले पदार्थों का सेवन करें। इस मौसम में इन चीजों का सेवन करना हमारी सेहत के लिए बहुत ही फायदेमंद होता है।

(6) हेमंत ऋतु (दिसंबर से जनवरी) :-
आपको बता दें कि यह मौसम सेहत बनाने वालाें के लिए बहुत ही अच्छा मौसम है और इस माैसम में पौष्टिक व विटमिंस से भरपूर पदार्थो का सेवन करना चाहिए जैसे कि दूध, खोए से बने पदार्थ, आलू, नया चावल, छाछ, अनार, तिल, बाथू और सेहत बनाने वाले पदार्थ आदि। इस मौसम में भूलकर भी अन्न, मोठ और शीतल पदार्थ का सेवन ना करें।

The post मौसम के अनुसार ऐसे करें अपनी डाइट में बदलाव, रहेंगे हेल्दी appeared first on Rochakkhabare.



from Rochakkhabare http://ift.tt/2iRtC5G

Comments

Popular posts from this blog

Happy New Year 2018 ki Shubhkamnaye, Message, SMS, Images, Quotes, shayari, Greetings In Hindi

चीन ने कर दिखाया सच, बनाई अनाेखी ‘सड़क’.. गाड़ियां चलने से पैदा होगी बिजली !!

विवाहिता ने घर में फांसी लगाकर की आत्महत्या - Khabar NonStop