ये है दुनिया का सबसे अमीर भिखारी, हर माह कमाता है लाखों रुपये
इंटरनेट डेस्क । सोशल मीडिया पर कई रोचक खबरे पढ़ने को मिलती है, कई खबरे ऐसी होती है जिन पर यकीन करना मुश्किल हो जाता है। हाल ही में इन दिनों सोशल मीडिया पर एक भिखारी काफी सुर्खियों बटोर रहा है। मीडिया में चल रही खबरों के मुताबिक यह भिखारी हर माह एक लाख रुपए कमाता है और इसके बच्चे शहर के सबसे बडे स्कूल में पढाई करते है।
इस भिखारी की तस्वीरें सबसे पहले 2014 में चीन के माइक्रोब्लगिंग साइट वीबो पर पोस्ट की गई थी। जिसमें ये भिखारी जमीन पर बैठकर पैसों के ढेर के पास उन्हें गिनता दिखाई दे रहा है। सोशल मीडिया पर ये तस्वीरें वायरल हो चुकी है। हर किसी के दिमाग में एक ही सवाल दौड़ रहा है कि आखिर इस भिखारी के पास इतने पैसे कैसे आ गए। बताया जा रहा है कि ये भिखारी हर महीने 1700 डॉलर कमाता है। भारत की मुद्रा के हिसाब से लगभग एक लाख रूपये है।
इस भिखारी के 3 बच्चे हैं जो शहर के सबसे बड़े स्कूल में पढ़ाई करते हैं। यही नहीं पूरे परिवार का खर्चा भी यही उठाता है। भीख मांग-मांगकर उसने बीजिंग में दो मंजिला घर भी बना लिया है। हर महीने पैसा जुटाकर जमा करने डाक खाने में पहुंचता है और जमीन पर ही पैसों का ढेर लगाकर उसे गिनता है। उसे नोट गिनने के लिए स्थानीय कर्मचारियों की सहायता लेनी पडती है। नोट गिनने के लिए वो दूसरों को टिप भी देता है। वहीं एक कर्मचारी उसकी नोट गिनने में सहायता करता है। जिसे वो 100 चीनी युआन यानी लगभग 900 रुपये टिप के तौर पर देता है।
The post ये है दुनिया का सबसे अमीर भिखारी, हर माह कमाता है लाखों रुपये appeared first on Rochakkhabare.
from Rochakkhabare http://ift.tt/2Augqs5
Comments
Post a Comment