राजस्थान यूनिवर्सिटी की परीक्षा फार्म की तारीख, शुल्क, अंतिम तिथि
राजस्थान यूनिवर्सिटी की परीक्षा फार्म की तारीख, शुल्क, अंतिम तिथि जारी कर दी गयी है। यूजी और पीजी पाठ्यक्रमों के नियमित एवं स्वयंपाठी विद्यार्थियों के परीक्षा फॉर्म ऑनलाइन भरना शुरू हो गए है। यह प्रक्रिया दो चरणों में पूरी की जाएगी। पहले चरण में यूजी प्रथम वर्ष और पीजी प्रीवियस के नियमित और स्वयंपाठी छात्र बिना विलंब शुल्क के 10 से 19 नवंबर तक परीक्षा फॉर्म भर सकेंगे।
वहीं, 100 रुपए विलंब शुल्क के साथ 20 से 24 नवंबर तक फार्म भरे जा सकेंगे। जबकि यूजी द्वितीय और तृतीय वर्ष, स्नाताकोत्तर अंतिम वर्ष सहित अन्य पाठ्यक्रमों के परीक्षा फॉर्म बिना विलंब शुल्क 16 से 25 नवंबर और 100 रुपए लेट फीस के साथ 26 से 30 नवंबर तक भरे जाएंगे।
अभ्यर्थी अंतिम तिथि से पहले आवेदन कर देवे, राजस्थान यूनिवर्सिटी स्नातक (बीए, बीएससी, बीकॉम, बीबीए, बीसीए) और स्नातकोतर (एमए, एमएससी, एमकॉम, एमसीए, एमबीए) आदि कौरसेज आयोजित करवाती है, राजस्थान यूनिवर्सिटी की परीक्षा फ़रवरी माह से जून माह तक होती है।
The post राजस्थान यूनिवर्सिटी की परीक्षा फार्म की तारीख, शुल्क, अंतिम तिथि appeared first on Times Bull.
from Times Bull http://ift.tt/2AAKGS1
Comments
Post a Comment