sss

; //]]>

सावधान ! ये आदतें बना सकती है आपकी आंखो को कमजोर

हेल्थ डेस्क। हमारे शरीर सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा हमारी आंखे होती है क्योंकि इन्हीं के द्वारा हम इस खूबसूरत दुनियां को देख सकते है। लेकिन हमारी कुछ आदतों के कारण हमारी आंखो को नुकसान पहुंच सकता है। इनकी देखभाल करना हमारे लिए बहुत जरूरी होता है क्योंकि इनके बिना हमारी लाइफ में कुछ भी नहीं है। हमारी कुछ आदतों के कारण हमारी हमारी आंखों की रोशनी पर बहुत बुरा प्रभाव पड़ सकता है। अगर इन आदतों को समय रहते बदल दिया जाए तो आंखों को पहुचने वाले नुकसान से बचा जा सकता है। आइए जानते है कि आंखो की कमजोरी के क्या कारण हो सकते है?…

(1) मोबाइल और टीवी लेटकर देखना :-


कुछ लोगों की लेटकर टीवी देखने की आदत होती है लेकिन वे इस बात से अनजान होते है कि ऐसा करना उनकी आंखो के लिए बहुत ही हानिकारक साबित हो सकता है। क्योकि इसका सीधा प्रभाव हमारी आंखो पर पड़ता है। आपको बता दें टीवी की लाइट्स बहुत तेज होती है जो हमारी आंखो की रोशनी को कम करने का कारण बन सकती है। इसलिए भूलकर भी लेटकर टीवी न देखें जितना जल्दी हो सकें इस आदत को बदल लें।

(2) धूप में ज्यादा समय रहना :-
धूप हमारे शरीर के लिए बहुत फायदेमंद होती है लेकिन अगर हम ज्यादा देर तक धूप में काम करते है तो इससे आंखों की रोशनी भी कमजोर होनी शुरू हो जाती है। इसलिए जो लोग ज्यादा देर धूप में काम करते है उनकी आंखो की रोशनी बहुत जल्दी कम हो जाती है। आपको बता दें कि सूरज से निकलने वाली तेज किरणें हमारी आंखो की कॉर्निया को जला सकती है। इसलिए धूप में निकलने से पहले चश्मा का इस्तेमाल जरूर करें।

(3) एलकोहल का सेवन :-


कुछ लोग एल्कोहल का सेवन करने के आदि होते है लेकिन इसका सीधा प्रभाव उनकी आंखो पर पड़ता है। इससे उनकी आंखो की रोशनी जल्द ही कम होने लगती है। यही नहीं आंखे भी लाल रहने लगती है और धीरे-धीरे देखने में भी परेशानी होती है। इसलिए जितना हो सकें एल्कोहल का सेवन करने से बचें। जो लोग इसके आदी हो जाते है उनको भी यह आदत जल्द से जल्द छोड़ देनी चाहिए।

The post सावधान ! ये आदतें बना सकती है आपकी आंखो को कमजोर appeared first on Rochakkhabare.



from Rochakkhabare http://ift.tt/2lKDdwi

Comments

Popular posts from this blog

Happy New Year 2018 ki Shubhkamnaye, Message, SMS, Images, Quotes, shayari, Greetings In Hindi

चीन ने कर दिखाया सच, बनाई अनाेखी ‘सड़क’.. गाड़ियां चलने से पैदा होगी बिजली !!

विवाहिता ने घर में फांसी लगाकर की आत्महत्या - Khabar NonStop