मीरा राजपूत का डिज़ाइनर लहंगा जैकेट सेट है वेडिंग परफेक्ट
एंटरटेनमेंट डेस्क: अपनी अपकमिंग फिल्म पद्मावती के लम्बे शूट शेड्यूल को खत्म करने के बाद, शाहिद कपूर को दिल्ली में पत्नी मीरा राजपूत के साथ समय बिताते हुए स्पॉट किया गया। फैमिली वेडिंग के लिए मीरा राजपूत ने नचिकेत बर्वे का सिल्वर एम्ब्रायडरी वाला मिडनाइट ब्लू जैकेट चुना जिसे उन्होंने क्रिमसन स्कैलप्ड लहंगा के साथ पेअर किया।
एम्ब्रॉइडेड जैकेट की असिमेट्रिक हेमलाइन और लहंगे की फुलावट ने ड्रेस को डिफरेंट लुक दिया। मौके को ध्यान में रखते हुए नई माँ ने अपने आउटफिट को श्री हरी के कुंदन पर्ल इयररिंग्स के साथ बैलेंस किया। स्लीक आईलाइनर, कोहलड आईज, न्यूड लिप्स और डीवाई मेकअप के साथ अपने सिग्नेचर ब्यूटी लुक को कैरी किया। अवसर के लिए बाहर जाने से पहले, इस जोड़ी ने अपनी फोटोज को इंस्टाग्राम पर शेयर किया।
मीरा राजपूत के एथनिक नंबर से इंस्पिरेशन लें और अपने बेसिक लहंगा को जैकेट के साथ पेअर करें।
The post मीरा राजपूत का डिज़ाइनर लहंगा जैकेट सेट है वेडिंग परफेक्ट appeared first on Rochakkhabare.
from Rochakkhabare http://ift.tt/2hq1BBQ
Comments
Post a Comment