झोपड़ी में सो रहे दलित की हत्या
बाराबंकी। उत्तर प्रदेश में बाराबंकी के कोठी क्षेत्र में आज तडक़े अज्ञात हमलावरों ने झोपड़ी में सो रहे एक दलित की डण्डा मारकर हत्या कर दी।
पुलिस सूत्रों ने यहां बताया कि कोठी इलाके के नूरापुर गांव निवास श्रीराम रावत (55) अपनी झोपड़ी में सो रहा था। इस दौरान अज्ञात बदमाशों ने उसे डण्डा मार दिया जिससे उसकी मृत्यु हो गई।
हत्या के कारण का पता नहीं चल सका। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है। उन्होंने बताया कि इस सिलसिले में मामला दर्ज करा दिया गया है। पुलिस ने छानबीन शुुरु कर दी।
The post झोपड़ी में सो रहे दलित की हत्या appeared first on Rochakkhabare.
from Rochakkhabare http://ift.tt/2AgEf5s
Comments
Post a Comment