अगले महीने रिलीज नवाजुद्दीन की ‘मॉनसून शूटआउट’
मुंबई। अभिनेता नवाजुद्दीन सिद्दीकी की ‘मॉनसून शूटआउट’ चार वर्ष के इंतजार के बाद दिसंबर में रिलीज होगी। फिल्म निर्माता ने यह सूचना दी है। निर्माता गुनीत मोंगा ने एक बयान में कहा, लगभग एक साल से हम फिल्म महोत्सवों की यात्रा कर रहे थे और उसके बाद हम इसे सही समय पर रिलीज करने का इंतजार कर रहे थे।
उन्होंने कहा, इस वर्ष की शुरुआत में हमने ‘हरामखोर’ की सफल रिलीज की थी और वर्ष 2017 एक ऐसा साल साबित हुआ, जब अच्छे विषय की फिल्में स्वीकार की जा रही हैं। इसलिए हमें लगता है कि फिल्म रिलीज करने का यह बेहतरीन समय है। मोंगा और उनका प्रोडक्शन हाउस सिख्या एंटरटेनमेंट ‘हरामखोर’ के अलावा ‘मसान’, ‘लंच बॉक्स’ जैसी फिल्मों के निर्माण के लिए जाना जाता है। ‘मानसून शूटआउट’ अपराध पर आधारित फिल्म है। इसमें नवाजुद्दीन, विजय वर्मा और तनिष्ठा चटर्जी जैसे सितारे प्रमुख भूमिकाओं में हैं।
The post अगले महीने रिलीज नवाजुद्दीन की ‘मॉनसून शूटआउट’ appeared first on Rochakkhabare.
from Rochakkhabare http://ift.tt/2yHmK1W
Comments
Post a Comment