सामूहिक दुष्कर्म मामले में तीन टीआई, दो एसआई निलंबित, सीएसपी का स्थानांतरण
क्राइम डेस्क। मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में सामूहिक दुष्कर्म के सनसनीखेज मामले में घोर लापरवाही बरतने पर आज तीन थानों के नगर निरीक्षकों (टीआई) और दो उप निरीक्षकों (एसआई) को निलंबित कर दिया गया है। एक नगर पुलिस अधीक्षक को पुलिस मुख्यालय अटैच किया गया है। मामले की जांच के लिए विशेष जांच दल (एसआईटी) गठित किया गया है।
पुलिस महानिरीक्षक (कानून एवं व्यवस्था) मकरंद देउस्कर ने यहां मीडिया को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि हबीबगंज के टीआई रविंद्र यादव, एमपी नगर के टीआई संजय सिंह बैस एवं शासकीय रेलवे पुलिस (जीआरपी) के टीआई मोहित सक्सेना और एमपी नगर के एसआई आर एन टेकाम एवं जीआरपी के एसआई उइके को निलंबित कर दिया गया है। वहीं, एमपी नगर के सीएसपी कुलवंत भसह का हटाकर पुलिस मुख्यालय भेज दिया गया है।
उन्होंने बताया कि प्रकरण की जांच के लिए महिला अपराध के पुलिस उप महानिरीक्षक सुधीर लाड के नेतृत्व में एसआईटी गठित किया गया है। देउस्कर ने बताया कि इस मामले में चार लोगों को हिरासत में लिया गया था। पहचान होने के बाद उनमें से तीन आरोपियों को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया है। चौथे आरोपी की तलाश के लिए कई टीमें काम कर रही हैं। गौरतलब है कि 31 अक्टूबर की शाम साढ़े सात बजे कोभचग से लौट रही छात्रा के साथ हबीबगंज रेलवे स्टेशन के आउटर पर चार बदमाशों ने तीन घंटे से ज्यादा समय तक सामूहिक दुष्कर्म किया था।
The post सामूहिक दुष्कर्म मामले में तीन टीआई, दो एसआई निलंबित, सीएसपी का स्थानांतरण appeared first on Rochakkhabare.
from Rochakkhabare http://ift.tt/2h0FwGm
Comments
Post a Comment