sss

; //]]>

सामने आया शाहरुख खान की नई फिल्म का फर्स्ट लुक, बौना बन कैटरीना-अनुष्का के साथ फरमाएंगे इश्क

बॉलीवुड डेस्क। बॉलीवुड के सुपरस्टार शाहरुख खान ने अभी हाल ही में अपने बर्थडे की बहुत ही जबरदस्त पार्टी दी थी। अब वे वापस दुबारा अपनी नयी फिल्म की शूटिंग के लिए लौट आए है। आपको बता दें कि उन्होंने इन दिनों मुंबई में आनंद एल राय की आने वाली फिल्म की शूटिंग शुरू कर दी है और वे इसमें काफी बिजी है। शाहरुख खान सभी फिल्मों में इतनी जबरदस्त एक्टिंग करते है कि उनके सभी दीवाने है बता दें कि शाहरुख खान की किसी भी फिल्म को लेकर उनके फैंस बड़े ही उत्साहित दिखाई देते है और हाल ही में शाहरुख खान ने अपनी नई फिल्म से अपना पहला लुक सोशल मीडिआ पर रिलीज कर दिया है। इसमें वे काफी स्मार्ट लग रहे है और किसी लव ब्वॉय से कम नहीं लग रहे है।

आपको बता दें कि उन्होंने अपनी आने वाली फिल्म के अपने पहले लुक को ट्विटर पर शेयर किया है। सभी ने उनके इस लुक की काफी तारीफ की है। इस फोटो के कैप्शन में उन्होंने यह लिखा है कि- मैं आनंद की फिल्म के सेट पर अपने शूट का इंतजार कर रहा हूं। बता दें कि इस लुक में उन्होंने ब्लैक शर्ट पहन रखी है जिसमें वे किसी लव ब्वॉय से कम नहीं लग रहे है। उनके इस लुक की दर्शकों के द्वारा काफी तारीफ की गयी।

इनका बॉलीवुड में इतना नाम है कि इनके फैंस की गिनती ही नहीं है और उनका यह नया लुक सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। यह खबर मिली है कि सुपरस्टार शाहरुख “आनंद एल राय” की फिल्म में एक बौने इंसान का किरदार निभाते हुए नजर आएंगे। और इनकी इस फिल्म में उनके साथ बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्रियां कटरीना कैफ और अनुष्का शर्मा में महत्वपूर्ण किरदार निभाते हुए नजर आएंगी। आपको यह जानकर हैरानी होंगी कि उनको इस फिल्म में VFX की मदद से बौना बनाया जाएगा। यही नहीं इस फिल्म में इन तीनो अलावा भी बॉलीवुड के कई स्टार अपना जलवा बिखरते हुए नजर आएंगे।


यह खबर सामने आयी है कि इस फिल्म का टाइटल ट्रैक दिसंबर में ही लॉन्च कर दिया जाएगा। लेकिन बता दें आपको बॉलीवुड के सुपरस्टार शाहरुख की ये फिल्म अगले साल क्रिसमस पर ही देखने को मिलेंगी क्योंकि यह इस खास मौके पर ही रिलीज होगी। उनके फैंस उनके इस लुक को देखने के बाद इस फिल्म को देखने के लिए काफी उत्साहित है यही नहीं उनको बेसब्री से उनकी इस फिल्म का इंतजार रहेगा।

The post सामने आया शाहरुख खान की नई फिल्म का फर्स्ट लुक, बौना बन कैटरीना-अनुष्का के साथ फरमाएंगे इश्क appeared first on Rochakkhabare.



from Rochakkhabare http://ift.tt/2zA3PGn

Comments

Popular posts from this blog

Happy New Year 2018 ki Shubhkamnaye, Message, SMS, Images, Quotes, shayari, Greetings In Hindi

चीन ने कर दिखाया सच, बनाई अनाेखी ‘सड़क’.. गाड़ियां चलने से पैदा होगी बिजली !!

विवाहिता ने घर में फांसी लगाकर की आत्महत्या - Khabar NonStop