sss

; //]]>

पद्मावती के इस गाने को लेकर भावुक हुए शाहिद कपूर

मुंबई। बॉलीवुड अभिनेता शाहिद कपूर अपनी आगामी फिल्म पद्मावती के एक गाने ‘एक दिल एक जान’ को लेकर भावुक हो गये हैं। संजय लीला भंसाली के निर्देशन में बनी फिल्म पद्मावती में शाहिद कपूर ने महारावल रतन सिंह का किरदार निभाया है। फिल्म में शाहिद और दीपिका पादुकोण पर एक गाना ‘एक दिल एक जान’ फिल्माया गया है जो कि शाहिद ने फिल्म का अहम भाग है । शाहिद ने बताया कि जब राजा और रानी एक दूसरे से साइलेंस में ही अपनी बातें कह रहे हैं और फिल्म का काफी महत्वपूर्ण हिस्सा चल रहा होता है।

 

 

शाहिद ने बताया कि इस तरह के गाने जो कि सिचुएशन्ल होते हुए इमोशनल भी हों, ऐसा कम हो पाता है । शाहिद इस सीन में इमोशनल हो गए थे और उन्हें लगता है कि फिल्म में यह गाना काफी फिट बैठा है और ये फिल्म का यह खास भाग होगा । गौरतलब है कि ‘पद्मावती’ में शाहिद कपूर और दीपिका पादुकोण के अलावा अदिति राव हैदरी, सोनू सूद और रजा मुराद भी हैं। यह फिल्म एक दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

The post पद्मावती के इस गाने को लेकर भावुक हुए शाहिद कपूर appeared first on Rochakkhabare.



from Rochakkhabare http://ift.tt/2AMHv9Y

Comments

Popular posts from this blog

Happy New Year 2018 ki Shubhkamnaye, Message, SMS, Images, Quotes, shayari, Greetings In Hindi

चीन ने कर दिखाया सच, बनाई अनाेखी ‘सड़क’.. गाड़ियां चलने से पैदा होगी बिजली !!

विवाहिता ने घर में फांसी लगाकर की आत्महत्या - Khabar NonStop