sss

; //]]>

..जब बुजुर्ग महिला को तोते ने दी गंदी गालियां, तो हुआ जेल मे बंद !

रोचक डेस्क। आज हम आपको ऐसे मामले के बारे में बताने जा रहे है जिसके बारे में आपने सोचा भी नहीं होगा। …जी हां, महाराष्ट्र के चंद्रपुर जिले में एक तोते को पुलिस ने अश्लील गालियां देने पर जेल में डाल दिया। एक जानकारी के अनुसार तोता 80 वर्ष की एक बुजुर्ग महिला को गंदी गालियां देता था। पुलिस ने समन भेजकर तोते को थाने में तलब किया। लेकिन पुलिस वालों ने सामने तोता कुछ नहीं बोला। इस मामले में तोते सहित तीन लोगों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई गई है।

यहां रहने वाली जानाबाई सखारकर नाम की महिला ने अपने सौतेले बेटे सुरेश पर आरोप लगाया कि उसने अपने तोते हरियल को गाली देना सिखाया। वह जब भी उसके घर के सामने से गुजरती हैं तो तोता उसे गाली देना शुरू कर देता है। मानसिक रूप से परेशान होकर महिला ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है।

पुलिस ने जानकारी में बताया कि महिला और उसके सौतेले बेटे के बीच जमीन को लेकर विवाद चल रहा है। महिला इस बारे में पहले भी शिकायत दर्ज करा चुकी है। बहरहाल, महिला की मानसिक प्रताडऩा को देखते हुए तोते को वन विभाग को सौंप दिया गया है।

The post ..जब बुजुर्ग महिला को तोते ने दी गंदी गालियां, तो हुआ जेल मे बंद ! appeared first on Rochakkhabare.



from Rochakkhabare http://ift.tt/2zxWQgq

Comments

Popular posts from this blog

Happy New Year 2018 ki Shubhkamnaye, Message, SMS, Images, Quotes, shayari, Greetings In Hindi

चीन ने कर दिखाया सच, बनाई अनाेखी ‘सड़क’.. गाड़ियां चलने से पैदा होगी बिजली !!

विवाहिता ने घर में फांसी लगाकर की आत्महत्या - Khabar NonStop