लड़कियों की इन आदतों से जानिए, आपसे प्यार करती हैं या नहीं?
लाइफस्टाइल डेस्क। अक्सर सभी पुरुष लड़कियों और महिलाओं का ध्यान अपनी ओर आकर्षित करना चाहते हैं। हर पुरूष महिलाओं का अटेंशन चाहते हैं। परन्तु वह इस उधेडबुन में रह जाते हैं कि सामने वाली स्त्री उसे पसंद करती है या नहीं। परन्तु महिला आपको ऎसे बहुत से संकेत देती हैं। जिससे आप पता लगा सकते हैं कि वह आपको लाइक करती हैं या नहीं। आइये हम आपकी इस उलझन को सुलझा देते हैं।
बालों में उंगली घुमा
अगर कोई लडकी या महिला आपको देखकर बालों में उंगली घुमाए तो इसका अर्थ है कि वह आपका अटेंशन चाहती है। साथ ही आपसे अधिक जुडाव की इच्छा रखती है। वह आपको पसंद करती है और चाहती है कि आप उसके बारे में बात करें, उसकी तारीफ करें। अगर आप ऎसा करेंगे तो आप उस लडकी या स्त्री के दिल में अपनी जगह बना लेंगे।
बातचीत के दौरान बार-बार घडी देखना
अगर कोई लडकी आपसे बातचीत के दौरान बार-बार घडी देखें तो इसका मतलब कि उसको आपकी बातों में दिलचस्पी नहीं है और वह आपकी बातों से बोर हो रही है। इसका साफ अर्थ यह भी हो सकता है कि वह जल्दी में हो और उसे कहीं जाना हो। अगर आप चाहते हैं कि वह आपसे दूर ना भागे तो आप तुरंत अपनी बातों पर फूलस्टॉप लगा दें।
हाथों को अपनी कमर पर रखना
अगर वह आपसे बातचीत के दौरान अपने दोनों हाथों को अपनी कमर पर रखकर खडी है यह इस बात का संकेत है कि उसमें अधिकार की भावना है और वह आपको डॉमिनेट करना चाहती है। अगर वह एक हाथ कमर पर रखकर खडी है तो इसका मतलब है कि वह आपका ध्यान अपनी ओर आकर्षित करना चाहती है। अगर वह हाथ बांधकर खडी होती है तो इसका मतलब हो सकता है कि उसे आपमें दिलचस्पी ना हो।
आंखों में आंखें डालकर बात करना
अगर कोई लडकी आपसे बातों के दौरान आपकी आंखों में आंखें डालकर बात करें तो इसका अर्थ है कि वह आपसे प्यार करती है। साथी ही वह आप पर पूरा विश्वास करती है। वह आपसे लव रिश्लेशन बढाना चाहती है। वह आपके साथ रिश्ते को लेकर पूरी तरह से आश्वस्त है। अगर बातचीत के दौरान वह आपकी और देखे और फिर नजरें झुका लें तो समझ जाएं कि वह आपकी और आकर्षित है और आपसे भी इसी आकषर्ण की उम्मीद करती है।
बार-बार अपनी पोजीशन बदलना
अगर बैठने के बाद वह बार-बार अपनी पोजीशन बदलती है तो इसका अर्थ है कि उसमें आत्मविश्वास की कमी है। या यह भी हो सकता है कि वह आपके सामने असहज महसूस कर रही हो। इसका अर्थ यह है कि वह आपसे रिश्ते को लेकर उलझन में है या दुविधा में है।
Source: Google
The post लड़कियों की इन आदतों से जानिए, आपसे प्यार करती हैं या नहीं? appeared first on Rochakkhabare.
from Rochakkhabare http://ift.tt/2hqyURH
Comments
Post a Comment