क्यों होता हैं कमर दर्द, जानिए इससे छुटकारा पाने के उपाय
हेल्थ डेस्क। आजकल कमर दर्द की समस्या आम हो गई है। यह शिकायत बड़ी उम्र के लोगों में ही नहीं बल्कि युवा भी कमर दर्द की शिकायत करते हैं। कमर दर्द की मुख्य वजह बेतरतीब जीवनशैली और शारीरिक श्रम न करना है। अधिकतर लोगों को कमर के मध्य या निचले हिस्से में दर्द महसूस होता है। कमर दर्द हमारे खान-पान के कारण होता है क्योंकि हम देसी की बजाय विदेशी खाना खाते है। जिससे हमारे कमर दर्द की समस्या बढ़ जाती है। आइये जानते है इसके बारे में विस्तार से…
कमर दर्द होने कारण
कमर दर्द होने का सबसे प्रमुख कारण है हमारे शरीर में वजन का बढऩा, जिससे हमारे कमर दर्द होता है। भारी वजन उठाना से भी कमर दर्द होता है। कमर दर्द का एक कारण ये भी है की गलत तरीके से सोना। गलत तरीके से उठना, झुकना और बैठने से भी हमारे शरीर में कमर दर्द का कारण है। हमारे शरीर में कमर दर्द का एक और भी कारण है जो है मांसपेशियों में खिचाव आना।
कमर दर्द से छुटकारा पाने के उपाय
सरसों का तेल और लहसुन से मालिस करने से कमर दर्द से हमें छुटकारा मिलता है। अगर किसी को कमर दर्द होता है तो वो गर्म पानी से सिकाई करे। अगर आपको कमर के दर्द से राहत पाना है तो आपको अजवायन का सेवन करना चाहिए। जिस किसी को भी कमर दर्द होता है तो वो गर्म नमक का सेंक करे। कमर दर्द से राहत पाने के लिए गर्म व ठंडे मिश्रण प्रयोग करना चाहिए।
The post क्यों होता हैं कमर दर्द, जानिए इससे छुटकारा पाने के उपाय appeared first on Rochakkhabare.
from Rochakkhabare http://ift.tt/2zELet4
Comments
Post a Comment