sss

; //]]>

ट्रक और ऑटो रिक्शा में टक्कर, दो बच्चों की मौत

भागलपुर। बिहार में भागलपुर जिले के साहू परबत्ता थाना क्षेत्र के जगतपुर गांव के निकट नवगछिया- भागलपुर मार्ग पर कल देर रात ट्रक और ऑटो रिक्शा के बीच हुयी टक्कर में दो बच्चों की मौत हो गई तथा अन्य दो घायल हो गये।

नवगछिया के पुलिस उपाधीक्षक मुकुल कुमार रंजन ने आज यहां बताया कि जिले के हबीबपुर थाना क्षेत्र के दाउदबाट गांव निवासी सुमित कुमार अपने परिवार और रिश्तेदारों के साथ बारात में शामिल होने के लिये गोपालपुर थाना के पंचगछिया गांव जा रहे थे तभी जगतपुर गांव के निकट ट्रक ने ऑटो रिक्शा में टक्कर मार दी। इस घटना में दो बच्चे समेत चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गये।

दुर्घटना के बाद ट्रक का चालक वाहन समेत फरार हो गया। पुलिस उपधीक्षक ने बताया कि घायलों भागलपुर मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां इलाज के दौरान शिवम कुमार (12) और भाटो कुमार (10) की मौत हो गई। शवों को पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया गया है।

The post ट्रक और ऑटो रिक्शा में टक्कर, दो बच्चों की मौत appeared first on Rochakkhabare.



from Rochakkhabare http://ift.tt/2z92Z3F

Comments

Popular posts from this blog

Happy New Year 2018 ki Shubhkamnaye, Message, SMS, Images, Quotes, shayari, Greetings In Hindi

चीन ने कर दिखाया सच, बनाई अनाेखी ‘सड़क’.. गाड़ियां चलने से पैदा होगी बिजली !!

विवाहिता ने घर में फांसी लगाकर की आत्महत्या - Khabar NonStop