इस हफ्ते कौनसी बॉलीवुड एक्ट्रेस का लुक रहा बेस्ट?
एंटरटेनमेंट डेस्क: इस हफ्ते, दुनिया भर में सेलिब्रिटीज ने वाइब्रेंट कलर्स के साथ मस्ती की।
आलिया भट्ट ने फिएरी रेड टॉपशॉप पैंटसुट में अपना बोल्ड लुक दिखाया, वहीँ ईशा गुप्ता और गिगी हदीद दोनों ने येलो शेड्स पहने। ईशा को नियोन येलो कलर की आइवरी रॉ मैंगो साड़ी में स्पॉट किया गया और वहीँ गिगी हदीद ने मैचिंग फ्लोर-लेंथ जैकेट के साथ कैनरी येलो राल्फ लॉरेन मिनी पहनी।
दिया मिर्ज़ा ने ब्लू ब्रोकेड पायल खण्डवाला ड्रेस पहनी, और इसे टाँगेराइन शूज के साथ पेअर किया, जबकि दीपिका पादुकोण की पार्टी में जहान्वी कपूर ने सेक्विनड जम्पसूट पहना।
बहुत से सितारे सोबर कलर्स में नजर आये। मीरा राजपूत कपूर ने मिडनाइट ब्लू जैकेट सेट पहना, करिश्मा कपूर ने ब्लैक और वाइट इब्राहीम और ठाकुर लुक चुना और श्रीदेवी ने डेनिम ऑउटफिट में मुंबई की उड़ान भरी। लेकिन अगर आप पेस्टल पसंद करते हैं, तो आप इस सप्ताह सोनम कपूर, सोनाक्षी सिन्हा और शिल्पा शेट्टी कुंद्रा के आउटफिट्स को देख सकते हैं। जहाँ सोनम ने बेबी ब्लू रिहासन जैकेट पहनी, सोनाक्षी ने मनीष मल्होत्रा का शिम्मरी ऑउटफिट पहना और शिल्पा शेट्टी कुंद्रा ने अनामिका खन्ना लहंगा पहना।
The post इस हफ्ते कौनसी बॉलीवुड एक्ट्रेस का लुक रहा बेस्ट? appeared first on Rochakkhabare.
from Rochakkhabare http://ift.tt/2zMLLsE
Comments
Post a Comment