सिंगल स्क्रीन सिनेमा हॉल खरीद रहे है : अजय देवगन
मुंबई। बॉलीवुड अभिनेता अजय देवगन भारत में एक सौ सिगंल स्क्रीन सिनेमा हॉल खरीदने जा रहे हैं। अजय देवगन की हाल ही में ‘गोलमाल अगेन’ प्रदर्शित हुई है। फिल्म की सफलता के बाद वह जल्द एक अलग क्षेत्र में डेब्यू करने की तैयारी कर रहे हैं। चर्चा है कि अजय देवगन देशभर में मल्टीप्लेक्स चेन खोलने पर विचार कर रहे हैं।
अजय ने इस योजना पर अपने कदम बढ़ाने शुरू भी कर दिए हैं। हाल में उन्होंने यूपी में छह सिंगल स्क्रीन सिनेमाहॉल खरीदे हैं जिन्हें वह मॉर्डन मल्टीप्लेक्स में तब्दील कर रहे हैं। अजय ऐसे इलाकों की तलाश में हैं जहां बॉलीवुड फिल्मों को देखने वाले लोग अच्छी-खासी संख्या में हैं परन्तु वहां मल्टीप्लेक्स की सुविधा नहीं है। अजय इन थियेटर्स को एनवाई सिनेमा के नाम से चलाएंगे जो उनके बच्चों न्यासा और युग देवगन के नाम के इनीशियल्स हैं। अगले साल पूरे देशभर में 100 और सिनेमाघरों को खरीदे जाने का प्लान है। अजय की टीम इस आइडिया पर काम कर रही है।
The post सिंगल स्क्रीन सिनेमा हॉल खरीद रहे है : अजय देवगन appeared first on Rochakkhabare.
from Rochakkhabare http://ift.tt/2jwossP
Comments
Post a Comment