साहो की एक्ट्रेस बोली- तमिल और तेलुगू में डब करने की इच्छुक
मुंबई। बॉलीवुड एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर अपनी आगामी फिल्म साहो को हिंदी के अलावा तमिल और तेलुगू में भी डब करना चाहती है। श्रद्धा इन दिनों बाहुबली फेम प्रभास के साथ फिल्म‘साहो’की शूटिंग कर रही हैं। वह ‘साहो’ को लेकर बहुत उत्साहित है। श्रद्धा ने कहा कि वह ‘साहो’ को हिंदी के अलावा तमिल और तेलुगू में खुद डब करना चाहती हैं।
श्रद्धा ने कहा, मैं जानती हूं एक भाषा जिसके बारे में मेरी सूचना नहीं है, उस भाषा में एक पूरी फिल्म को अपनी आवाज में किरदार के जोश के साथ डब करना बहुत ही कठिन है, लेकिन मैं ‘साहो’ के लिए जी-जान से खूब मेहनत कर रही हूं। अब बाकी सब कुछ मेरे निर्देशक के हाथ में है। मैं ईमानदारी से मेहनत कर रही हूं, अगर फिल्म के निर्माता और निर्देशक मान जाएंगे तो मैं खुद फिल्म के तमिल और तेलुगू वर्जन को डब करूंगी।
The post साहो की एक्ट्रेस बोली- तमिल और तेलुगू में डब करने की इच्छुक appeared first on Rochakkhabare.
from Rochakkhabare http://ift.tt/2zfrvvS
Comments
Post a Comment