sss

; //]]>

वास्तु शास्त्र से उलझे रिश्तों को सुलझाए

ज्योतिष डेस्क। वास्तु शास्त्र भारत के पवित्र विज्ञानों में से एक है, वैवाहिक रिश्तों को सामंजस्यपूर्ण और तनाव रहित बनाने में वास्तु शास्त्र आपकी बहुत मदद कर सकता है। अपनी लव लाइफ में पॉजिटीविटी और रोमांस बढ़ाने के लिए आप वास्तु शास्त्र का इस्तेमाल कर सकते हैं।

इसके लिए आपका सबसे पहला कदम यह होना चाहिए कि घर में परेशानी की असली वजह का पता लगाएं। अगर घर टी आकार का होता है और मुख्य इमारत दक्षिण-पूर्वी दिशा में स्थित होती है, तो यह पॉजीटिव एनर्जी को रोकती है जिसकी वजह से पति पत्नी के बीच सुख शांति की कमी हो सकती है. चूंकि, इस तरह के घर में संरचनात्मक परिवर्तन संभव नहीं हो सकता है, तो आप ‘टी’ के जंक्शनों पर एक दर्पण लटकाकर इसे बेअसर कर सकते हैं।

अगर आप अपनी लव लाइफ को फिर से जीवंत करना चाहते हैं तो वास्तु शास्त्र के अनुसार अपने बेडरुम की दक्षिण पश्चिम दिशा में हल्के रंगीन लाइट वाले दीपक लगा सकते हैं। इसके अलावा जो लोग शादी करने की तैयारी में हैं उनको फूलों के डिजाइन वाली गुलाबी या हल्के रंग की बेडशीट्स का इस्तेमाल करना चाहिए।

कमरे में बेड के सामने मिरर का होना वैवाहिक जीवन में परेशानियां पैदा करने का सबसे बड़ा कारण होता है। इस तरह के दर्पण बेवफाई को और ज्यादा प्रोत्साहित करते हैं। साथ ही एक बात का और ध्यान रखें कि मिरर का साइज जितना बड़ा होगा आपके वैवाहिक जीवन के लिए उतना ज्यादा नुकसानदायक होगा। तो इस तरह के शीशों से दूरी बनाए रखें।
यह हम सब जानते हैं कि घर में तालाब, स्विमिंग पूल और फाउंटेन हमेशा वास्तु शास्त्र के अनुसार होना चाहिए। यदि इनका घर में स्थान गलत होगा तो यह आपके पार्टनर की बेवफाई का कारण बन सकती हैं। इसलिए यह सुनिश्चित करें कि जल निकायों को हमेशा घर के उत्तर-पूर्वी दिशा में स्थित हों।

यह सुनिश्चित करें कि कमरे के उत्तर पूर्व कोने किसी भी तरह से अवियवस्थित ना हों। साथ ही अगर आप घर में पौधे रखने के शौकीन हैं तो उत्तरी कोने में सफेद फूल और दक्षिण-पश्चिम के कोने में बैंगनी या लाल गुलाब आपके रिश्तों में सुधार लाने और प्यार बढ़ाने में मददगार साबित होंगे।

The post वास्तु शास्त्र से उलझे रिश्तों को सुलझाए appeared first on Rochakkhabare.



from Rochakkhabare http://ift.tt/2hmCVdy

Comments

Popular posts from this blog

Happy New Year 2018 ki Shubhkamnaye, Message, SMS, Images, Quotes, shayari, Greetings In Hindi

चीन ने कर दिखाया सच, बनाई अनाेखी ‘सड़क’.. गाड़ियां चलने से पैदा होगी बिजली !!

विवाहिता ने घर में फांसी लगाकर की आत्महत्या - Khabar NonStop