sss

; //]]>

एशेज से पहले घरेलू मैच में स्टार्क ने ली हैट्रिक

सिडनी। ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज मिशेल स्टार्क ने इंग्लैंड के खिलाफ एशेज श्रृंखला शुरू होने से पहले शानदार फार्म में होने का संकेत देते हुये शेफील्ड शील्ड टूर्नामेंट के मैच में वेस्टर्न ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ आज हैट्रिक ली।

न्यू साउथ वेल्स के लिये खेलते हुये बायें हाथ के इस गेंदबाज ने लगातार गेंदों में जैसन बेहरेनडार्फ, डेविड मूडी और सिमोन मैकिन के विकेट चटका कर वेस्टर्न ऑस्ट्रेलिया के निचले क्रम को ध्वस्त कर दिया।

स्टार्क ने मैच में 20 ओवर में 56 रन देकर चार विकेट लिये। टीम के एक अन्य तेज गेंदबाज जोश हेजलवुड ने भी शानदार गेंदबाजी करते हुये सिर्फ 13 रन देकर तीन विकेट लिये। उम्मीद की जा रही की एशेज में स्टार्क और हेजलवुड टीम के लिये नयी गेंद से गेंदबाजी की शुरूआत करेंगे।

The post एशेज से पहले घरेलू मैच में स्टार्क ने ली हैट्रिक appeared first on Rochakkhabare.



from Rochakkhabare http://ift.tt/2y8L4FL

Comments

Popular posts from this blog

Happy New Year 2018 ki Shubhkamnaye, Message, SMS, Images, Quotes, shayari, Greetings In Hindi

चीन ने कर दिखाया सच, बनाई अनाेखी ‘सड़क’.. गाड़ियां चलने से पैदा होगी बिजली !!

विवाहिता ने घर में फांसी लगाकर की आत्महत्या - Khabar NonStop