ट्रेन की चपेट में आने से दो बहनों की मौत
लखनऊ। उत्तर प्रदेश में लखनऊ के आलमनगर रेलवे क्रॉसिंग पर लाइन पार करते समय दो ममेरी बहनों की ट्रेन से कटने के कारण मृत्यु हो गई। पुलिस सूत्रों ने आज यहां बताया कि कल शाम मुनेश्वरपुरम निवासी मुंशीलाल मिश्रा की 15 वर्षीय पुत्री सुनीति मिश्रा अपनी 18 वर्षीय ममेरी बहन पूजा पांडेय के साथ घर से बाजार जाने के लिए निकली थी।
दोनों रेलवे क्रॉसिंग पर बने फ्लाई ओवर ब्रिज के बजाय जल्दबाजी में आलमनगर रेलवे क्रॉसिंग पार कर रही थी तभी गुवाहाटी राजधानी एक्सप्रेस की चपेट में आने से दोनों की मौके पर कटने से मृत्यु हो गई। उन्होंने बताया सुनीति इंटर और पूजा बीए में पढ़ती थी।
The post ट्रेन की चपेट में आने से दो बहनों की मौत appeared first on Rochakkhabare.
from Rochakkhabare http://ift.tt/2iA2Ef9
Comments
Post a Comment