sss

; //]]>

इस एक्ट्रेस ने ठुकराया टीवी पर जज बनने का ऑफर

मुंबई। बॉलीवुड अभिनेत्री करीना कपूर ने एक टीवी शो में जज बनने का ऑफर ठुकरा दिया है। करीना कपूर खान इन दिनों तरह से अपने बेटे तैमूर पर ध्यान दे रही हैं और वह एक वक्त में सिर्फ एक ही प्रोजेक्ट को ओके कह रही हैं। यही वजह है कि जब करण जौहर ने उन्हें एक नये टीवी शो ‘इंडियाज नेक्सट सुपरस्टार’ के जज के लिए ऑफर किया तो करीना ने इंकार कर दिया।

 

करण चााहते थे कि वह इस शो का भाग बनें चूंकि वह खुद इस शो में जज की भूमिका में दिखाई आने वाले थे। कहा जा रहा था कि करीना, करण की बात जरूर स्वीकार कर लेंगी लेकिन उन्होंने इस बात के लिए हां नहीं कहा। करीना ने साफ किया है कि वह फिलहाल एक फिल्म का ही काम हाथ में लेंगी, ताकि उनके काम की वजह से तैमूर को किसी तरह की परेशानी नहीं हो।

 

गौरतलब है कि इस शो में करण के अलावा रोहित शेट्टी भी जज हैं और इसे होस्ट करने वाले हैं ऋत्विक धंजानी और करन वाही। इस शो की शुरुआत स्टार प्लस पर जल्द ही होगी और यह टैलेंट हंट शो होगा। इस शो से जीतने वाले टैलेंट को फिल्म में शामिल होने का भी मौका मिल सकता है। शो के पहले प्रोमो लांच कर दिये गये हैं। शो की शुरुआत जल्द ही होने जा रही है।

 

The post इस एक्ट्रेस ने ठुकराया टीवी पर जज बनने का ऑफर appeared first on Rochakkhabare.



from Rochakkhabare http://ift.tt/2zZilak

Comments

Popular posts from this blog

Happy New Year 2018 ki Shubhkamnaye, Message, SMS, Images, Quotes, shayari, Greetings In Hindi

चीन ने कर दिखाया सच, बनाई अनाेखी ‘सड़क’.. गाड़ियां चलने से पैदा होगी बिजली !!

विवाहिता ने घर में फांसी लगाकर की आत्महत्या - Khabar NonStop