भूलकर भी ना करें ऐसे शख्स से शादी, जो करता है ऐसे काम
लाइफस्टाइल डेस्क। हर किसी के लिए प्यार का अहसास बहुत ही खास होता है। आजकल अधिकतर यह देखा गया है कि आज की युवा पीढ़ी जिस से प्यार करती है उसी को अपना लाइफ पार्टनर बनाना चाहती है। कई लोग तो काफी खुशकिस्मत होते है कि जिससे वे प्यार करते है उसी से शादी करते है। यह देखा गया है कि लोग प्यार में इतने अंधे हो जाते है कि वे अपने पार्टनर पर आंख बंद करके भरोसा करने लगते है। जब आप किसी से प्यार करते है तो आप खुद को बहुत निश्चिंत महसूस करने लगते है आपको ऐसा लगता है कि यही वो इंसान है जो आपके हर दुख-दर्द में आपका साथ निभाएगा।
लेकिन ये आपकी गलतफहमी है कि वो आपका हमेंशा साथ निभाएगा क्योंकि लाइफ में एक ऐसा मोड़ जरूर आता है कि आपके रिश्ते में दरार पड़ सकती है और ऐसे में आपके पार्टनर के साथ जीवन बिताना बहुत मुश्किल हो सकता है।
शादी का फैसला लेने से पहले हमेंशा इस बात का ध्यान रखें कि जल्दबाजी में कभी भी फैसला न लें। और ध्यान रहें कि शादी का फैसला लेने से पहले यह जान लें कहीं आपका पार्टनर ये हरकतें तो नहीं करता अगर आपको इस बारे में कुछ पता चल जाएं तो यह समझ लीजिए की वह व्यक्ति आपके लिए सही नही है। ऐसे में शादी का फैसला टाल दें। आइए जानते है उन हरकतों के बारे में …
(1) अगर आप जिस से प्यार करते है और उससे शादी करने के बारे में सोच रहे है तो यह बात जरूर जान लें कि क्या आपका पार्टनर आपके प्रति जलन की भावना तो नहीं रखता। क्योंकि प्यार के रिश्ते में थोड़ी-बहुत जलन तो चलती है क्योंकि इससे प्यार बढ़ता है लेकिन अगर यह जरूरत से ज्यादा है तो यह आपके रिश्ते को बिगाड़ सकती है। इसलिए अगर आपका पार्टनर आपसे बहुत अधिक जलन करता है तो ये आपके रिश्ते के लिए अच्छी बात नहीं है।
(2) शादी से पहले यह जरूर जान लें कि आपका पार्टनर आपके सपनों और भविष्य के बारे में क्या सोचता है ? अगर आपका पार्टनर यह चाहता है कि आप उसके अनुसार ही अपने सारे फैसले लें तो जल्द ही शादी का ख्याल अपने मन से निकाल दें क्योंकि वह इंसान आपके लिए ठीक नहीं है।
(3) आपको बता दें ऐसे पार्टनर के साथ शादी करने का फैसला कभी ना लें जिसको बार-बार यह यकीन दिलाने की जरूरत होती है कि आप उससे प्यार करती है। ऐसे पार्टनर बहुत ही खतरनाक होते है इनसे हमेंशा असुरक्षा की भावना बनी रहती है। और हां आप चाहें कुछ भी कर लें लेकिन असुरक्षा की भावना वाले शख्स को प्यार का यकीन दिला पाना बहुत ही मुश्किल ही नहीं बल्कि नामुमकिन है।
(4) अगर आपका पार्टनर आपसे इस बात की उम्मीद रखता है कि आप हर काम में परफेक्ट हो तो ऐसे शख्स के साथ पूरी लाइफ बिताना बहुत ही मुश्किल होता है। क्योंकि ऐसे लोग लोग हर बात पर कमियां निकालते है, जिससे प्यार का रिश्ता भी बोझ बन जाता है। इसलिए ऐसे इंसान के साथ कभी शादी करने का फैसला ना लें।
(5) अगर आप ऐसे शख्स के साथ शादी करने जा रहे है जो कोई भी गलती हो जाने पर सारा दोष आप पर डाल देता हो तो बेहतर है कि आप उससे शादी करने का फैसला बदल लें। क्योंकि ऐसे लोग बहुत ही गैर-जिम्मेदार और कमजोर होते है जो अपनी गलती स्वीकार करने से डरते है। ये आपका कभी साथ नहीं निभा पाएंगे। यही नहीं ऐसे लोगों के लिए आरोप लगाना सबसे आसान काम होता है और ऐसा करके वो खुद को सुरक्षित महसूस करते है। इसलिए हो सकें जितना जल्दी ऐसे शख्स से दुरी बना लें।
The post भूलकर भी ना करें ऐसे शख्स से शादी, जो करता है ऐसे काम appeared first on Rochakkhabare.
from Rochakkhabare http://ift.tt/2zk4Z7Q
Comments
Post a Comment