sss

; //]]>

फिल्म ‘पद्मावती’ पर लगा है दाउद का पैसा : करणी सेना

मुंबई। कथित रूप से विवादित दृश्यों के कारण विरोध प्रदर्शन की शिकार संजय लीला भंसाली की फिल्म ‘पद्मावती’ को लेकर करणी सेना ने आज आरोप लगाया कि हिंदू वीरंगनाओं की छवि को बदनाम करने के लिये अंतर्राष्ट्रीय माफिया सरगना और मुबंई हमलों के मास्टर माइंड दाउद इब्राहिम के इशारे पर फिल्म में जानबूझ कर आपत्तिजनक दृश्यों को डाला गया।

 

 

करणी सेना के प्रमुख ने लोकेन्द्र सिंह कालवी ने आज यहां संवाददाताओं से कहा मैं दावे के साथ कहता हूं कि फिल्म के लिये धन दुबई से आ रहा है जिसे मुबंई हमलों का आरोपी दाऊद इब्राहिम उपलब्ध करा रहा है। इतिहास के साथ छेडछाड एक खास मकसद के साथ की गयी है जिसे उनका संगठन कतई बर्दाश्त नही करेगा।

 

Image result for padmavati

 

उन्होने कहा कि फिल्म पद्मावती के प्रदर्शन पर रोक लगाने के लिये वह पीएम नरेन्द्र मोदी से अपील कर चुके है और उन्हे यकीन है कि मोदी उनकी अपील पर गौर करेंगे। उम्मीद है कि पद्मावती को एक दिसम्बर से रिलीज होने की इजाजत नही दी जायेगी। यह एक ऐसा मुद्दा है जिसके लिये हम मरने के लिये तैयार है। उनका संगठन पद्मावती फिल्म को किसी भी कीमत पर रिलीज नही होने देगा। कालवी ने कहा कि फिल्म के निर्माता एवं निदेशक संजय लीला भंसाली ने कहा था कि फिल्म में से विवादित दृश्यों को हटा दिया जायेगा परन्तु उन्होने ऐसा नही किया। अगर फिल्म को रिलीज करने की अनुमति दी जाती है तो एक दिसम्बर को भारत बंद का आह्वान करेंगे।

The post फिल्म ‘पद्मावती’ पर लगा है दाउद का पैसा : करणी सेना appeared first on Rochakkhabare.



from Rochakkhabare http://ift.tt/2z6DL5W

Comments

Popular posts from this blog

Happy New Year 2018 ki Shubhkamnaye, Message, SMS, Images, Quotes, shayari, Greetings In Hindi

चीन ने कर दिखाया सच, बनाई अनाेखी ‘सड़क’.. गाड़ियां चलने से पैदा होगी बिजली !!

विवाहिता ने घर में फांसी लगाकर की आत्महत्या - Khabar NonStop