sss

; //]]>

छात्रवृत्ति के लिए भी देना होगा अब पैनकार्ड

छात्रवृत्ति विधार्थीओ का जीवन सवारने और उनको आगे बढ़ने के लिए सरकार से दिया जाने वाला प्रोत्साहन है जिसको पाकर बहुत से गरीब बच्चो का जीवन उज्ज्वल हुआ है। पर कुछ समृद्ध परिवार के बच्चे इसका गलत फायदा उठा रहे है। अब छात्र गलत आय प्रमाण पत्र बताकर छात्रवृत्ति नहीं ले पाएंगे। सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग ने अपात्र छात्रों पर लगाम लगाने की तैयारी कर ली है।

इस वर्ष से 50 हजार से अधिक की छात्रवृत्ति लेने वाले छात्रों को अभिभावक का पैन नंबर देना होगा। इसके अतिरिक्त आय प्रमाण पत्र में कई अन्य बदलाव भी किए गए हैं। यह प्रमाण पत्र ऑनलाइन आवेदन के समय ही वेबसाइट पर अपलोड करना होगा। पैन नंबर से आय का स्वत: ही पता चल जाएगा। बीपीएल परिवारों के छात्रों को पैन नंबर से छूट दी गई है।

आय प्रमाण पत्र की सत्यापित प्रति जमा

छात्र को पिता या अभिभावक की आय बताने के लिए प्रमाण पत्र भरना होगा। जिसे राजकीय अधिकारी या जनप्रतिनिधि प्रमाणित करेगा। प्रमाणित करने वाले व्यक्ति को नाम, पदनाम के साथ मोबाइल नंबर भी लिखना होगा। इसके बाद नोटरी पब्लिक या ओथ कमिश्नर प्रमाणित करेगा। नोटरी को सत्यापित के साथ ही रजिस्ट्रेशन नंबर लिखना अनिवार्य होगा।

एक लाख से अधिक की होगी जांच

विभाग इस साल से एक लाख से अधिक छात्रवृत्ति लेने वाले सभी छात्रों का फिजीकल वेरीफिकेशन करेगा। वहीं 50 हजार से अधिक की छात्रवृत्ति पाने वाले छात्रों में से कुछ की आकस्मिक जांच की जाएगी। गौरतलब है कि मेडीकल, इंजीनियङ्क्षरग सहित कई पाठ्यक्रमों में एक लाख से अधिक की छात्रवृत्ति दी जा रही है।

इनमें लागू होगा नया आय प्रमाण पत्र

उत्तर मैट्रिक छात्रवृत्ति (अजा,जजा, पिछड़ा वर्ग व अन्य), मुख्यमंत्री सर्वजन उच्च शिक्षा छात्रवृत्ति , छात्रवृत्ति पात्र छात्र को ही मिले, इसके लिए आय प्रमाण पत्र में बदलाव किए गए हैं। एक लाख से अधिक छात्रवृत्ति पाने वाले छात्रों का फिजीकल वेरीफिकेशन किया जाएगा।

The post छात्रवृत्ति के लिए भी देना होगा अब पैनकार्ड appeared first on Times Bull.



from Times Bull http://ift.tt/2jmdx8p

Comments

Popular posts from this blog

Happy New Year 2018 ki Shubhkamnaye, Message, SMS, Images, Quotes, shayari, Greetings In Hindi

चीन ने कर दिखाया सच, बनाई अनाेखी ‘सड़क’.. गाड़ियां चलने से पैदा होगी बिजली !!

विवाहिता ने घर में फांसी लगाकर की आत्महत्या - Khabar NonStop