शरीर के इन हिस्सों को ना छुएं बार-बार, हो सकते है बीमार
हेल्थ डेस्क। हमारे लिए शरीर के सभी हिस्से बहुत ही महत्वपूर्ण होते है। लेकिन हमारे शरीर के कुछ हिस्से जैसे कि आंखें,कान,नाक इतने नाजुक होते है कि उनकी खास देखभाल करना बहुत ही जरूरी होता है। ये हिस्से बहुत ही नाजुक होते है अगर इनका खास ख्याल नहीं रखा गया तो हमें कई परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। यही नहीं इन हिस्सों को बार-बार छूने से संक्रमण होने का खतरा बढ़ जाता है। यह हमारी सेहत के लिए बहुत ही हानिकारक होता है। अगर आपको भी शरीर के इन हिस्सों को बार-बार छूने की आदत है तो जल्द ही आदत में सुधार कर लें नहीं तो आपको स्वास्थ्य संबंधी कई परेशानियों सामना करना पड़ सकता है। आइए जानते है शरीर के इन पार्टस के बारे में ….
(1) आंखे :-
आंखे हमारे शरीर का बहुत ही महत्वपूर्ण हिस्सा होती है और इनके बिना हम इस खूबसूरत दुनिया को देख भी नहीं सकते। इसलिए हमें आंखो की खास देखभाल करने की आवश्यकता होती है। आंखे शरीर का सबसे नाजुक और अनमोल हिस्सा है। आपको बता दें कि अगर आंख में अचानक से मिट्टी का एक छोटा सा कण भी चला जाए तो इंफैक्शन होने का डर रहता है। सावधान इसके बाद आंखों पर बार-बार हाथ लगाने से इनकी गंदगी आंखों में चली जाती है। जिससे हमारी आंखो को खतरा हो सकता है। ऐसे में आप बार -बार आंखो को न छुए।
(2) चेहरा :-
आपको बता दें कि हमारे चेहरे की त्वचा बहुत ही सैंसिटीव होती है और इसे बार-बार छुने से हमारे चेहरे पर मुंहासें निकलने की समस्या उत्पन्न हो सकती है। इसलिए हमेंशा यह बात ध्यान रखें कि चेहरे को हमेशा साफ हाथों से ही छुएं और जिन लोगों को चेहरा बार-बार छूने की आदत होती है वे जल्द ही अपनी इस गंदी आदत में सुधार कर लें।
(3) अंडर आर्म्स :-
हमेंशा इस बात का ध्यान रखें कि अंडर आर्म्स को बार-बार न छुए क्योंकि इस हिस्से में पसीना बहुत ज्यादा आता है। जिससे हाथों के जरिए संक्रमण ज्यादा फैलने का डर बना रहता है। इससे हमारी सेहत को बहुत बड़ा खतरा हो सकता है।
The post शरीर के इन हिस्सों को ना छुएं बार-बार, हो सकते है बीमार appeared first on Rochakkhabare.
from Rochakkhabare http://ift.tt/2AjhezA
Comments
Post a Comment