जानिए, आज के राशिफल में आपके लिए क्या है शुभ-अशुभ
डेस्क: ग्रहों का प्रभाव हमारे जीवन में हमेशा रहता है। हर दिन बदलते हुए ग्रहों की चाल से कभी दिन अच्छा रहता है तो कभी खराब। जानिए आज का दिन सभी राशियों के लिए क्या लेकर आया है।
जानिये कैसा रहेगा आपका दिन
मेष:- आप का दिन आर्थिक एवं व्यावसायिक दृष्टिकोण से लाभदायी रहेगा। आत्मविश्वास में कमी आएगी। धनलाभ के साथ आप लंबी अवधि के लिए धन का आयोजन भी कर पाएंगे। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें।
वृषभ:- आप अपनी वाणी से किसी को मंत्रमुग्ध कर लाभ ले पाएंगे तथा मेलजोल के सम्बन्ध बना सकेंगे ऐसा गणेशजी कहते हैं। नौकरी में अफसरों का सहयोग तो मिलेगा, लेकिन स्थान परिवर्तन की संभावना बन रही हैं। आपकी वैचारिक समृद्धि में बढ़ोतरी होगी तथा आपका मन प्रफुल्लित रहेगा। आलस्य और तनाव बढ़ सकता है।
मिथुन:- आज आपके मन में भांति-भांति के विचार आएंगे, आप उन विचारों में खोए रहेंगे। किसी धार्मिक स्थान की यात्रा पर जाने के योग हैं। आज बौद्धिक कार्यों में जुड़ने का मौका मिल सकता है। स्वास्थ्य अच्छा नहीं रहेगा।
कर्क:- गणेशजी कहते हैं कि आज आपका दिन शुभ रहेगा। आशा-निराशा के मिश्रित भाव मन में रहेंगे। नए कार्य का प्रारंभ करने के लिए दिन शुभ है। नौकरी में अफसरों का सहयोग मिलेगा।
सिंह:- दिन मध्यम फलदायी रहेगा लेकिन आर्थिक रूप से लाभदायी रहेगा, ऐसा गणेशजी कहते हैं। गुस्से पर काबू रखें। व्यय अधिक होगा। उच्च अधिकारियों के पर आपके कार्य का सकारात्मक असर होने से आप पर प्रसन्न रहेंगे।
कन्या:- गणेशजी कहते हैं कि आपका दिन मध्यम फलदायी होगा। मन चिंता से व्यग्र रहेगा। विचारों की समृद्धि बढे़गी। बातचीत में संयम बरतें।
तुला:- आपको अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखने के लिए गणेशजी कहते हैं। हितशत्रुओं से भी सावधान रहें। असंयमित और अविचारी शब्द आपको परेशानी में डाल सकते हैं। स्वास्थ्य का ध्यान रखें।
वृश्चिक:- गणेशजी कहते है कि आज का दिन लाभदायी रहेगा। परिश्रम की अधिकता रहेगी। नौकरी-व्यवसाय में लाभ प्राप्त होगा। आपकी मान-प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी।
धनु:- कार्य में सफलता का दिन है। शारीरिकरूप से स्वस्थता और मानसिकरुप से प्रफुल्लितता का अनुभव करेंगे। नए कार्य की शुरुआत कर सकेंगे। घर का वातावरण आनंदप्रद रहेगा।
मकर:- गणेशजी कहते हैं कि बौद्धिक कार्यों एवं व्यवसाय में आप नई शैली अपनाएंगे। खर्चों में वृद्धि होगी। साहित्य तथा लेखन की प्रवृत्ति को गति मिलेगी।शारीरिक रुप से आपमें आलस्य, थकान, अशक्ति रहने के कारण अस्वस्थता का अनुभव करेंगे।
कुंभ:- अनैतिक और निषेधात्मक कार्यों तथा नकारात्मक विचारों से दूर रहने के लिए गणेशजी कहते हैं। विद्याप्राप्ति के लिए आज अनुकूल दिन है। अत्यधिक विचार और क्रोध से मानसिक शांति प्रभावित होगी। आय में वृद्धि होगी।
मीन:- गणेशजी आज व्यापारियों के लिए खूब उज्जवल भविष्य देखते हैं। कार्यों में व्यवधान आएंगे। व्यवसाय में भागीदारी करने के लिए शुभ समय है। सृजनात्मक शक्ति में वृद्धि होगी।
The post जानिए, आज के राशिफल में आपके लिए क्या है शुभ-अशुभ appeared first on Rochakkhabare.
from Rochakkhabare http://ift.tt/2zDNek5
Comments
Post a Comment