मधुमेह रोग से बचना है तो छोड़िये असंतुलित भोजन और आरामतलब जिंदगी
हेल्थ डेस्क। असंतुलित भोजन, आरामतलब जीवन शैली तथा शारीरिक श्रम के प्रति उदासीनता के कारण पिछले डेढ़ दशक ने शहरी क्षेत्र के मध्यम तथा उच्च वर्ग में मधुमेह रोगियों की सख्या में आशातीत वृद्धि हुई है। हालांकि, ऐसा नही है कि इस बीमारी ने किसी खास वर्ग को अपनी चपेट में लिया हो। इसकी चपेट में हर वर्ग के लोग आ रहे हैं। निम्न वर्ग में जागरूकता की कमी के कारण इसके बारे में पता नही चल पाता है। इस रोग के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिये कई निजी संगठनों ने बीड़ा उठाया है।
मधुमेह रोग विशेषज्ञों ने बताया कि देश में लगभग पांच प्रतिशत लोग मधुमेह से पीड़ित है। उत्तर प्रदेश में यह आंकड़े उससे ज्यादा है। शहरी क्षेत्रों में इस रोग के पीड़ितों का प्रतिशत अधिक है। ग्रामीण क्षेत्रों में इसका प्रतिशत मात्र दो है। श्यामा प्रसाद मुखर्जी अस्पताल के वरिष्ठ डा. अशोक यादव ने आज यहां बताया कि शहरी क्षेत्रों में पांच प्रतिशत लोग इस रोग से पीड़ित है। कई लोगों के जांच नहीं कराने से इसके बारे में पता ही नहीं चल पाता। उन्होंने कहा कि मधुमेह से पीड़ित लोग स्वस्थ खान-पान और जीवन भर हेल्दी डाइट योजना पर अमल कर ब्लड शुगर के स्तर को नियंत्रित रख सकते हैं।
The post मधुमेह रोग से बचना है तो छोड़िये असंतुलित भोजन और आरामतलब जिंदगी appeared first on Rochakkhabare.
from Rochakkhabare http://ift.tt/2johYjb
Comments
Post a Comment